घर के अंदर मिली 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश, 6 दिन बाद घर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी खबर, इलाके में फैली सनसनी, पड़ोसियों से पूछताछ जारी
Body of a 55-year-old man found inside his home; police were alerted after a foul smell began emanating from the house six days later. The incident has caused a stir in the area, and questioning of neighbors is underway.
जशपुर/दुलदुला : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से बड़ी खबर आ रही है. यहां के एक घर के अंदर 55 साल के व्यक्ति की लाश मिली है. घर अंदर से बंद था और घर के अंदर बलवीर कुजूर का शव पड़ा हुआ था. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
दुलदुला थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक कुछ दिनों से बीमार था. अपने घर मे अकेला रह रह रहा था. बीते 29 अगस्त को लोगो ने उसे आखिरी बार देखा था. उसके बाद से वह किसी को नहीं दिखा. लगातार घर के भीतर से बदबू आ रही थी. जिसकी खबर मिलने पर पुलिस आई और घर का दरवाजा खुलवाया तो बलवीर कुजूर मृत पड़ा था.
टीआई सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल पूछताछ में उसके बीमार होने की जानकारी मिल पाई है. पुलिस मामले की जांच के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



