केंद्रीय विद्यालय के पास मिला ड्यूटी खत्म होने के बाद लापता CRPF आरक्षक का शव, पेड़ पर फांसी से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप, घरेलू विवाद बनी वजह!
Body of missing CRPF constable found near Kendriya Vidyalaya after his shift ended; he was discovered hanging from a tree, sparking a stir—domestic dispute cited as the cause.
बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात एक आरक्षक का शव शनिवार को पेड़ पर फांसी से लटका मिला. आरक्षक शुक्रवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद से लापता था. उसका शव भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास मिला. मृतक आरक्षक की पहचान जयप्रकाश गहिर पिता जबा बनघु गहिर उम्र 33 साल के रूप में हुई है. वह ओडिशा के बलांगीर जिले के ग्राम खरबहाली का रहने वाला था. जयप्रकाश पिछले 15 साल से भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात था.
ड्यूटी के बाद कैंप से हो गया था लापता
सकरी टीआई उमेश साहू ने बताया कि जयप्रकाश शुक्रवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद कैंप से गायब हो गया था. वह अपने घर भी नहीं पहुंचा था. बताया जा रहा है कि घर में विवाद होने के बाद वह बाहर निकला था. जिसके बाद वापस नहीं लौटा.
केंद्रीय विद्यालय के पास पेड़ पर मिला शव
शनिवार को कुछ लोगों ने भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास एक पेड़ पर जयप्रकाश का शव फांसी पर लटका देखा. उन्होंने पुलिस को खबर दी. जानकारी मिलते ही सकरी पुलिस के साथ सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी मौके पर पहुंचे.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है. हालांकि आरक्षक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



