शिक्षक के व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो, टीचर ने दी सफाई, कहा- बेटे ने अनजाने में किया अपलोड, अभिभावकों में नाराजगी, जांच के आदेश

An objectionable video appeared on a teacher's WhatsApp status, the teacher clarified, saying his son had uploaded it unknowingly. Parents were outraged and an investigation was ordered.

शिक्षक के व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो, टीचर ने दी सफाई, कहा- बेटे ने अनजाने में किया अपलोड, अभिभावकों में नाराजगी, जांच के आदेश

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक शिक्षक द्वारा महिला का आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है. जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है
मिली जानकारी के मुताबिक बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ एक व्याख्याता ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर महिला का अश्लील इशारों वाला वीडियो पोस्ट किया था. स्टेटस वायरल होने के बाद ग्रामीणों और छात्रों के अभिभावकों ने इस पर आपत्ति जताई और शिक्षक के व्यवहार पर सवाल उठाए.
विवाद बढ़ने पर शिक्षक ने सफाई देते हुए कहा कि यह स्टेटस गलती से बच्चे द्वारा लगा दिया गया था. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक समाज के लिए आदर्श होते हैं. और इस तरह की हरकत बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकती है.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t