25 मई को फिंगेश्वर धान मंडी में किसानों का बैठक, खाद व डीजल संकट और बढ़ी हुई समर्थन मूल्य के संबंध में होगी रणनीतिक चर्चा, क्षेत्र के किसान रहेंगे मौजूद

Farmers' meeting at Fingeshwar Paddy Market on May 25th; strategic discussions on fertilizer and diesel crisis and increased support prices; farmers from the region to be present

25 मई को फिंगेश्वर धान मंडी में किसानों का बैठक, खाद व डीजल संकट और बढ़ी हुई समर्थन मूल्य के संबंध में होगी रणनीतिक चर्चा, क्षेत्र के किसान रहेंगे मौजूद

गरियाबंद/फिंगेश्वर : किसानों को सरकार द्वारा प्रतिएकड़ एक बोरी यूरिया और एक बोरी डीएपी दिए जाने के तुगलकी फरमान से किसानों के सामने फसल उत्पादन करने का संकट आ खड़ा है. पिछले साल समय पर खाद नहीं मिलने से करीब 20 फीसदी फसल का उत्पादन कम हुआ है. जिससे किसानों को काफी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा. और तो और पिछले दो सालों में बढ़े न्यूनतम समर्थन मूल्य 3286 रूपये का लाभ भी किसानों को नहीं मिला. जिससे प्रति एकड़ करीब चार हजार रूपये का नुकसान किसानों को हुआ है. और इस साल भी धान पर 72 रूपये प्रति क्विंटल का लाभ अर्थात 3358 रूपये प्रति क्विंटल किसानों को मिलेगा कि नहीं यह भी स्पष्ट नहीं है. वर्तमान में बनाई गई डीजल संकट के कारण किसानों को खेती करना मुश्किल हो जाएगा.
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रेखराम साहू, जिला महासचिव योगेंद्र साहू, संगठन मंत्री ललित कुमार साहू ने बताया कि उपरोक्त विषयों पर चर्चा करने व आगामी रणनीति के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फिंगेश्वर ब्लॉक द्वारा 25 मई 2026 दिन सोमवार को सुबह 11 बजे धान मंडी फिंगेश्वर में बैठक का आयोजन किया गया है. जिसमें सभी किसानों को बड़ी तादाद में उपस्थित रहने आमंत्रित किया गया है. इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, गरियाबंद जिला अध्यक्ष मदनलाल साहू विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t