छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री का दौरा, चप्पे चप्पे पर सुरक्षा का दावा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के मोबाइल की स्नैचिंग, पुलिस ने आरोपी मणिकांत को किया गिरफ्तार
Home Minister visits Chhattisgarh, claims security at every nook and corner, former Assembly Speaker himself unsafe, bike-borne miscreants flee after snatching BJP leader's mobile phone
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने शहर की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए. बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल स्नैचिंग का शिकार हो गए. बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए. घटना ऐसे समय हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर रायपुर में हाई अलर्ट लागू है. इसके बावजूद राजधानी के वीआईपी इलाके में हुई इस वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोपी मणिकांत ध्रुव पिता राजेंद्र ध्रुव, उम्र करीब 19 साल है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है..
मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. यह वारदात रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी ब्रिज और भारत माता चौक के पास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:15 बजे वे अकेले पैदल टहल रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार एक बदमाश तेजी से उनके पास आया और हाथ में रखा मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गया.
वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप
मोबाइल लूट की वारदात के बाद धरमलाल कौशिक ने पुलिस को खबर दी. खबर मिलने के बाद रायपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि बदमाश ने पहले से रेकी की थी और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बाइक पर थे और वारदात के बाद तेजी से भाग निकला. फिलहाल आरोपी गिरफ्तार हो चूका है..
हाई अलर्ट के बीच वारदात से उठे सवाल
यह वारदात ऐसे समय हुई है जब रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए राजधानी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके बावजूद शहर के अहम इलाके में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता के साथ हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोपी शंकर नगर इलाके में सिंघानिया बिल्डर के यहां चौकीदारी का काम करता है. आरोपी मणिकांत ध्रुव पिता राजेंद्र ध्रुव उम्र 19 साल को गिरफ्तार कर लिया गया है. जो मूलतः जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का निवासी है और वर्तमान में थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर, रायपुर में निवासरत है. आरोपी द्वारा यदा-कदा रैपिडो चलाने का काम भी करता है.
कांग्रेस ने सरकार और पुलिस पर साधा निशाना
इस वारदात के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार और रायपुर कमिश्नरेट सिस्टम पर हमला बोला है. कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब बीजेपी के वरिष्ठ नेता ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद राजधानी में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. पुलिस अपराध रोकने की बजाय केवल चालान काटने में व्यस्त है.
लगातार बढ़ रही मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं
रायपुर में पिछले कुछ समय से मोबाइल लूट और स्नैचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. दो दिन पहले ही पंडरी इलाके में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया गया था. अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता के साथ हुई यह घटना राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर नई बहस छेड़ रही है.
कौन हैं धरमलाल कौशिक?
धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ बीजेपी के बड़े और अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं. वे बिलासपुर जिले की बिल्हा विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में वे चौथी बार विधायक चुने गए. वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. राज्य की राजनीति में उनका लंबा अनुभव और मजबूत पकड़ मानी जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



