लगातार तीन जवान बेटों की मौत, फिर बड़े भाई ने दुनिया को कहा अलविदा तो सदमे में छोटे ने कर ली खुदकुशी, गांव में शोक का माहौल, बुझ गए घर के चिराग

Three young sons died in quick succession, then the elder brother said goodbye to the world, and the younger brother, in shock, committed suicide. The village was plunged into mourning, and the family's light was extinguished.

लगातार तीन जवान बेटों की मौत, फिर बड़े भाई ने दुनिया को कहा अलविदा तो सदमे में छोटे ने कर ली खुदकुशी, गांव में शोक का माहौल, बुझ गए घर के चिराग

धमतरी : कभी-कभी जिंदगी ऐसा दर्द दे जाती है. जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है. धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनीखुर्द में सामने आया मामला हर किसी की आंखें नम कर देने वाला है. बड़े भाई की मौत का सदमा छोटे भाई से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने भी मौत को गले लगा लिया। इस दर्दनाक घटना के बाद एक पिता अपने तीनों बेटों को खो चुका है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिवनीखुर्द निवासी धनीराम ध्रुव उम्र 33 साल ने कीटनाशक सेवन कर खुदकुशी कर ली. पिता सुकालूराम ध्रुव ने बताया कि परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले ही टूट चुका था. उनके बड़े बेटे गोवर्धन ध्रुव का 16 साल की उम्र में निधन हो गया. इसके बाद दूसरे बेटे डगेश्वर ध्रुव, जो पेशे से शिक्षक थे. लंबे समय से बीमार चल रहे थे. स्वास्थ्य खराब होने की वजह से 26 मई को उनका निधन हो गया. भाई की मौत के बाद धनीराम गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा और खूब शराब का सेवन करने लगा.
30 मई की दोपहर उसने नशे की हालत में कृषि कार्य में उपयोग होने वाली निंदानाशक दवा का सेवन कर लिया. परिजन उसे कुरुद अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया. कई दिनों तक इलाज चलने के बाद 4 जून को उसकी मौत हो गई.
इस मामले की सबसे मार्मिक बात यह है कि सुकालूराम ध्रुव के तीन बेटे थे और आज तीनों इस दुनिया में नहीं हैं. पहले गोवर्धन, फिर डगेश्वर और अब धनीराम की मौत ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है.
गांव में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है. जिसने भी इस दर्दनाक कहानी को सुना, उसकी आंखें नम हो गईं. एक पिता के लिए इससे बड़ी त्रासदी शायद ही कोई हो सकती है कि उसके तीनों बेटे उससे पहले दुनिया छोड़ जाएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t