नवागांव में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत बाफना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता द्वारिका साहू और जागेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का हाथ, BJP को लगा झटका
In Navagaon, BJP workers Dwarika Sahu and Jageshwar Sahu joined the Congress party under the leadership of Block Congress President Vineet Bafna, dealing a blow to the BJP.
धमतरी/मगरलोड :धमतरी जिला में मगरलोड के ग्राम पंचायत नवागांव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत बाफना के कुशल नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता द्वारिका साहू और जागेश्वर साहू ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया. उनका गमछा-तिलक लगाकर गर्मजोशी से किया स्वागत`किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड की ग्राम पंचायत नवागांव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. वहीं कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिली है. ग्राम के दो सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. ग्राम पंचायत नवागांव निवासी द्वारिका साहू और जागेश्वर साहू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनीत बाफना के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत
नवागांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनीत बाफना ने दोनों नव-प्रवेशी सदस्यों का छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार गमछा पहनाकर और माथे पर तिलक लगाकर पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों का अभिनंदन किया और कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत किया.
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विनीत बाफना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार की तरह है. जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान और उचित स्थान दिया जाता है. द्वारिका साहू और जागेश्वर साहू जैसे जमीनी और मेहनती कार्यकर्ताओं के आने से पार्टी का जनाधार और ज्यादा मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसान, मजदूर, युवा और गरीबों की आवाज को बुलंद करती है.
संगठन को मिलेगी मजबूती
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने इस प्रवेश पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि द्वारिका साहू और जागेश्वर साहू गांव के मिलनसार और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता हैं. जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ है. उनके कांग्रेस में शामिल होने से न केवल ग्राम पंचायत नवागांव में बल्कि पूरे मगरलोड ब्लॉक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती, नई ऊर्जा और बल मिलेगा.
जनहित नीतियों से प्रभावित होकर थामा हाथ
अपने संबोधन में नव-प्रवेशित सदस्यों द्वारिका साहू और जागेश्वर साहू ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं. कांग्रेस लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और समाधान कर रही है. इसी को देखते हुए उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी स्वेच्छा से कांग्रेस परिवार में शामिल होने का फैसला लिया है.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्थानीय ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



