महानदी के तट पर किसान नेता रूपन चंद्राकर के भतीजे शिक्षक का शव, सिर पर गंभीर चोट, मिली बाइक, हत्या की आशंका जांच में जुटी एफएसएल टीम
Body of a teacher—nephew of farmer leader Rupan Chandrakar—found on the banks of the Mahanadi River; severe head injury and a motorcycle discovered at the scene; murder suspected, and an FSL team is investigating.
रायपुर/आरंग : राजधानी रायपुर से लगे आरंग से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां किसान नेता रुपन चंद्राकर के भतीजे की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है. उनकी लाश महानदी के तट पर बनचरौदा के पास खून से लथपथ मिली. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय विद्यालय कुम्हारी में पदस्थ शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर डंगनिया उम्र 47 साल निवासी डगनिया (चंपारण का शव महानदी के तट पर बनचरौदा के पास से बरामद हुआ है. शिक्षक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है. घटनास्थल पर उनकी बाइक भी मिली है. जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हत्या का मामला है.
पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
मामले की खबर मिलने के बाद आरंग थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस को शक है कि यह रंजिश का मामला हो सकता है. लेकिन अभी तक मर्डर किवाजाह पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
रायपुर से डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. ये टीमें घटनास्थल की बारीकी से जांच कर और सबूत जुटा रही है. पुलिस ने शिक्षक के परिजनों को घटना की खबर दे दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



