धमतरी में दो युवकों पर 4 भालुओं ने किया हमला, बाल-बाल बची एक की जान, दूसरा गंभीर, पोंड, कूटेना और कुकदा के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

Four bears attacked two youths in Dhamtari; one narrowly escaped with his life while the other is in serious condition. Villagers in Pond, Kutena, and Kukda have been advised to remain alert.

धमतरी में दो युवकों पर 4 भालुओं ने किया हमला, बाल-बाल बची एक की जान, दूसरा गंभीर, पोंड, कूटेना और कुकदा के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भालुओं का आतंक देखने को मिला है. जहां दो युवकों पर 4 भालुओं ने हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से दोनों युवकों में अफरा-तफरी मच गई. एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। जबकि दूसरा युवक इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अरसीकन्हार रेंज के तुमडीबहार इलाके में जंगल की तरफ जा रहे थे. तभी अचानक 4 भालुओं ने उन पर हमला कर दिया. एक युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा.
वहीं दूसरे युवक पर चार भालुओं ने हमला कर दिया. युवक ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और बचाव के लिए चीख-पुकार की। उसकी आवाज सुनकर भालू जंगल की तरफ भाग गए.
ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील
हमले में युवक घायल हो गया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी लाया गया. यहां उसका इलाज किया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जंगल क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

पोंड हाई स्कूल के पास दिखा जंगली भालू, पोंड, कूटेना और कुकदा के ग्रामीणों को वन विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के पोंड क्षेत्र में जंगली भालू के घुमने की खबर सामने आने के बाद ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है. बताया जा रहा है कि एक जंगली भालू को पोंड हाई स्कूल के पास मेन रोड के आसपास घूमते देखा गया है. भालू की मौजूदगी की खबर के बाद पोंड सहित आसपास के कूटेना और कुकदा गांवों में ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
ग्रामीणों से विशेष रूप से कहा गया है कि अंधेरे के समय नंदी नाले की तरफ जाने से बचें, वहीं सुबह-सुबह अकेले खेत-खलिहान की तरफ जाने से भी परहेज करें। ग्रामीणों को समूह में और सावधानीपूर्वक आवाजाही करने की सलाह दी गई है.
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, भालू दिखाई देने की स्थिति में उसके नजदीक जाने, उसका पीछा करने अथवा उसे किसी भी तरह से परेशान करने से बचना चाहिए, भीड़ लगाकर भालू को घेरने का प्रयास भी खतरनाक हो सकता है,
ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि कहीं भालू दिखाई देता है तो फौरन इसकी खबर नजदीकी वन कर्मचारी या वन विभाग को दें, ताकि मौके पर पहुंचकर जरुरी कार्रवाई की जा सके.
वन क्षेत्र से लगे गांवों में भालू की गतिविधि को देखते हुए ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और सतर्कता बरतें. खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?