टॉप कैरियर कंसल्टेंसी के जरिए UK, USA, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में MBA और नौकरी दिलाने का झांसा, 19 लाख की ठगी, महिला सहित तीन गिरफ्तार
Three people, including a woman, arrested for a ₹19 lakh fraud involving false promises of MBA admissions and jobs in the UK, USA, Australia, and Canada through 'Top Career Consultancy'.
दुर्ग/भिलाई : विदेश की कई यूनिवर्सिटियों में MBA एडमिशन और पढ़ाई के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. युवक को विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर रुपए ले लिए और उसके बाद टालमटोल करते रहे. बाद में कनाडा सिटीजनशिप और विजिटर वीजा का भी झांसा दिया गया. आवेदक को किर्गिस्तान भेजे जाने के बाद भी नौकरी नहीं दिलाई गई. इस पूरे मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने महिला सहित तीन आरापियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-01, सड़क नं.-08, क्वा. नम्बर 11/डी, वार्ड नं.-38, निवासी सुमित अरमरकर इस मामले में चौकी स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि स्मृतिनगर स्थित टॉप कैरियर कंसल्टेंसी के संचालक गगन गुप्ता, उसकी पत्नी श्रीमती स्वाती अग्रवाल गुप्ता और उनके पार्टनर जसविंदर सिंह डिगवा द्वारा आवेदक को विदेश में MBA की पढ़ाई कराने और पढ़ाई के बाद अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया.
आरोपियों ने यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की कई यूनिवर्सिटियों में MBA में एडमिशन दिलाने और विदेश में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया. आरोपियों के बताए बैंक खातों में आवेदक द्वारा अलग-अलग किस्तों और चेक के जरिए कुल 19,00,000 रुपए जमा किया गया. रकम मिलने के बाद आरोपियों द्वारा विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर लगातार आश्वासन देकर टालमटोल करते रहे. बाद में कनाडा की सिटीजनशिप और नौकरी दिलाने तथा विजिटर वीजा के जरिए से विदेश भेजने का झांसा देकर भी रकम ली गई. आवेदक को किर्गिस्तान भेजे जाने के बाद भी नौकरी नहीं दिलाई गई. जिसकी वजह से वह भारत वापस आ गया.
रकम वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा 2,00,000 लाख रकम के तीन चेक दिए गए, जिन्हें बैंक में पेश करने पर चेक बाउंस हो गए. आवेदक की रिपोर्ट पर चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1375/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
जांच के दौरान चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी गगन गुप्ता, जसविंदर सिंह डिगवा और स्वाती अग्रवाल गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म करना कबूल कर लिया. आरोपियों का पूर्व आपराधिक मामला नहीं पाए जाने से मामले में धारा 35(1) BNSS के प्रावधानों का पालन करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है.
आरोपी
स्मृतिनगर स्थित टॉप कैरियर कंसल्टेंसी के संचालक गगन गुप्ता
उनकी पत्नी स्वाती अग्रवाल गुप्ता
पार्टनर जसविंदर सिंह डिगवा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



