किसान से मांगी रिश्वत ऑडियो वायरल होने के बाद पटवारी डोमन साहू सस्पेंड, लंबे समय से स्कूल से गायब रहने वाले दो प्रधान पाठक निलंबित
Patwari Doman Sahu suspended after audio of demanding bribe from farmer went viral, two head teachers suspended for being absent from school for a long time
किसान से मांगी रिश्वत ऑडियो वायरल होने के बाद पटवारी डोमन साहू सस्पेंड
कबीरधाम : कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया ने ग्राम डोंगरियाकला, पटवारी हल्का नंबर-43 के पटवारी डोमन साहू को सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के उल्लंघन के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है.
सोशल मीडिया न्यूज और मोबाईल में मिले ऑडियो क्लिप और पीड़ित किसान के बयान के आधार पर उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया कार्रवाई की गई है. सस्पेंड के बाद डोमन साहू को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है. उनके हल्के का अतिरिक्त प्रभार हल्का पटवारी नंबर-27 की श्रीमती विभा जोशी को दिया गया है. जबकि हल्का पाण्डातराई का प्रभार श्रीमती शाम बाई कोसले, हल्का पटवारी नंबर-19 को सौंपा गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
लंबे समय से स्कूल से गायब रहने वाले दो प्रधान पाठक निलंबित
राजनांदगांव : स्कूल में बगैर सूचना लंबे समय से गैरहाजिर रहने वाले 2 प्रधान पाठकों को डीईओ प्रवास बघेल ने निलंबित किया है. उन्होंने डोंगरगांव ब्लॉक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी और सरकारी काम में लापरवाही करने पर शिक्षकों को फटकार लगाई. कई स्कूलों में शिक्षक गप मारते मिले. उन्हें पढ़ाई और छमाही परीक्षा पर ध्यान देने सख्त हिदायत दी गई. उन्होंने कहा कि स्कूल लगने के दौरान शिक्षकों की मनमानी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
सुखदेव राम लाउत्रे प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला पथरा टोला डोंगरगांव बिना पूर्व सूचना स्कूल में लंबे समय से गैरहाजिर मिले. शालेय दस्तावेज का संधारण नहीं करने, आदेशों का पालन नहीं करने अन्य पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के चलते उन्हें सस्पेंड किया गया है.
संजीव गंधर्व प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला आरी डोंगरगांव ब्लॉक को स्कूल कार्य में गैरहाजिर रहने, पदोन्नति के बाद पूर्व शासकीय प्राथमिक शाला कोकपुर में कार्यरत अवधि का वित्तीय प्रभार नहीं सौंपने, आदेशों का पालन नहीं करने, पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता की वजह से दोनों प्रधान पाठकों को सस्पेंड किया गया है.
डीईओ ने इस तरह की कार्रवाई लगातार करने की बात कही है. साथ ही संबंधितों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन की चेतावनी दीगई है. वहीं कार्रवाई को लेकर विभाग में चर्चाएं जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



