हाइवा ने बाइक को मारी ठोकर, पीछे बैठी युवती की हालत नाजुक, बस की टक्कर से सायकल सवार की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार आदिवासियों की गई जान
Hiva hit the bike, condition of the girl sitting behind is critical, cyclist died after being hit by a bus, tractor-trolley overturned, four tribals lost their lives
हाइवा ने बाइक को मारी ठोकर, पीछे बैठी युवती की हालत नाजुक
महासमुंद : धमतरी जिले में सड़क हादसों से लोगों को बचाने लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है. बावजूद इसके हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार जिले में सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग में भाठागांव भखारा मोड़ पर एफसीआई गोदाम के पास रेत से भरी हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. और उसमें बैठी युवती को रौंदते हुए निकल गई. जिससे युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है. वही चालक घायल हो गया है. जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया है. मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना की जांच कर रही है.
भखारा रोड की तरफ से मोटरसाइकिल नम्बर CG07 BO 7741 में सवार आ रहे थे. तभी नेशनल हाईवे में भाठागांव एफसीआई गोदाम के पास रायपुर जाने के लिए यू टर्न ले रहा था. इसी दौरान करीब दो बजे महानदी से रेत भरकर कुरुद की तरफ से भिलाई की तरफ जाने निकली हाइवा नम्बर CG04 AH 5417 के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी.
जिससे बाइक में सवार युवती की कमर तक पहिए में बुरी तरह रौंदा गई. वहीँ मोटरसाईकल चालक भी गिरकर घायल हो गया. इस हादसे को देखकर बड़ी तादाद में घटनास्थल पर लोग इकठ्ठा हो गए. किसी ने कुरुद पुलिस को इसकी खबर दी.
पुलिस के पहुंचने के पहले नेशनल हाईवे निर्माण में लगे कर्मचारियों ने अपनी वाहन में दोनो को अस्पताल ले गए. जहां युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बस की टक्कर से सायकल सवार की मौत
महासमुंद : महासमुंद जिले में सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लिमऊगुडा मोड़ के पास बस की चपेट में आने से सायकल सवार की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रमणी चौहान पिता टेंगनु चौहान उम्र 55 साल निवासी लिमऊगुडा 12 दिसम्बर को अपने सायकल से ग्राम लिमऊगुडा से चंदखुरी जा रहा था. इसी दौरान लिमऊगुडा मोड के पास करीब दोपहर 2 बजे ग्राम मुन्धा की तरफ से आ रही बस नम्बर CG06 D 9539 के चालक ने अपने वाहन को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाकर सायकल को पीछे से ठोकर मार दी.
इस हादसे में घायल चंद्रमणी चौहान को सीएचसी सरायपाली ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने सम्पूर्ण मर्ग जांच के बाद धारा 106(1) BNS के तहत जुर्म दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार आदिवासियों की गई जान
ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक पशु को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से चार आदिवासी व्यक्तियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. हादसा शनिवार रात करीब 10:30 बजे घाटीगांव इलाके में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र के जखोदी से शनिवार को कैंथ गांव से सहरिया आदिवासी समाज के 31 लोग पई खो गांव के जंगल में शतावरी वन औषधि की जड़ खोदने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे. जड़ खोदने के बाद उसको ट्राली में भरकर सभी लोग रात को अपने गांव केट घाटीगांव वापस आ रहे थे.
जब वहां सभी देर रात जाखौदी तिराहा पर पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने एक पशु के आ जाने से पशु को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने स्टीयरिंग मोड़ दी और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई.
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते ही उसमें सवार सभी लोग सड़कों पर आ गिरे. हादसे में दो पुरूष, दो महिलाओं सहित चार लोगो की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई. वहीं 10 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए और अन्य लोगों को मामूली चोटें आई.
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जयारोग अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया. इस हादसे में 45 साल की फूलवती आदिवासी, 46 साल का रामदास आदिवासी, 14 साल का अरुण आदिवासी और 65 साल की कस्तूरी बाई की मौत होने की पुष्टि हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



