नवापारा में राहगीर का रास्ता रोककर मोबाइल-नगद लूटपाट, युवक पर चाकू-डंडे से हमला, वाहन में तोड़फोड़, 4 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
Passerby robbed of mobile and cash after being waylaid in Navapara; youth attacked with knives and sticks, vehicle vandalized; 9 accused arrested, including 4 minors.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, वाहन में तोड़फोड़ और मोबाइल-नगद रकम लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना में शामिल चार नाबालिग लड़कों को भी नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के ग्राम चिल्हाती निवासी रोहित कुमार यादव उम्र 40 साल ने 30 अगस्त को गोबरा नवापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अगस्त की रात वह अपने तूफान वाहन नम्बर CG04 QR 4710 से धमतरी की तरफ जा रहा था. रात करीब 1 बजे ग्राम कुर्रा के पास कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया.
आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू, डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद वाहन में तोड़फोड़ कर करीब 16 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया गया. आरोपी उसका मोबाइल फोन और नगदी रकम भी लूटकर फरार हो गए.
प्रार्थी की शिकायत पर गोबरा नवापारा पुलिस ने अपराध क्रमांक 246/2026 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की.
जांच और मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने सागर साहू उम्र 22 साल, चंदन यादव उम्र 19 साल, टीकम साहू उम्र 19 साल, मुकेश नगराची उम्र 19 साल और घनश्याम निषाद उम्र 19 साल को गिरफ्तार किया. इनके अलावा घटना में शामिल चार नाबालिग बालकों को भी किशोर न्याय बोर्ड, माना के सामने पेश किया गया. पुलिस द्वारा आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू, डंडा और मोबाइल फोन के बारे में पूछताछ कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है. मामले में अन्य आरोपियों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



