कांग्रेस नेता और पत्नी की बेरहमी से पिटाई, रायपुर रेफर, मारपीट का वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Congress leader and his wife brutally beaten; referred to Raipur; video of the assault goes viral; 4 accused arrested; search underway for absconding suspects.

कांग्रेस नेता और पत्नी की बेरहमी से पिटाई, रायपुर रेफर, मारपीट का वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

अंबिकापुर : शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीपारा में शनिवार की रात कांग्रेस नेता का उनके घर के सामने रास्ता रोककर आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने बेरहमी से मारपीट की. मारपीट में कांग्रेस नेता के सिर, आंख समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है. मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीच-बचाव करने पहुंचीं कांग्रेस नेता की पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की. कांग्रेस नेता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बुलेट वाहन भी जब्त किया है. मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
शहर के दर्रीपारा निवासी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने 30 अगस्त को मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे साहिल साहू, राजा साहू सहित अन्य लोग उसके साथ गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके साथ गंभीर मारपीट की गई. इस दौरान उसकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की.
मारपीट में गुरप्रीत सिंह को सिर और आंखों में गंभीर चोटें आईं हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर मणिपुर थाना पुलिस ने साहिल साहू, सुनील साहू, अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू, आयुष एवं अन्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 190, 191(2), 296, 351(3), 115(2), 333 व 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इसके बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
भाजपा नेता पर पिटाई कराने का आरोप
घायल कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे भाजपा नेता सूर्यप्रकाश साहू का हाथ है और उनके कहने पर मारपीट कराई गई. वहीं सूर्यप्रकाश साहू ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उनका नाम जबरन जोड़ा जा रहा है. राजनीतिक द्वेषवश कांग्रेस नेता उनका नाम ले रहे हैं. जबकि मारपीट के दौरान वे अपने घर में मौजूद थे.
इन आरोपियों को भेजा गया जेल
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किया. पुलिस ने दर्रीपारा निवासी साहिल साहू (22), आयुष बरला (19), सुनील साहू (47) और अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू (55) को गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया है. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बुलेट वाहन जब्त किया गया है. मामले में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.
आरोपी
साहिल साहू पिता सुनील साहू, उम्र 22 साल
आयुष बरला पिता ललित बरला, उम्र 19 साल
सुनील साहू पिता स्वर्गीय सेवक राम, उम्र 47 साल
अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू पिता स्व मनमोहन चटर्जी, उम्र 55 साल
सभी आरोपी दर्रीपारा, अंबिकापुर थाना मणीपुर क्षेत्र के निवासी 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?