तीजा पर्व पर मायके गई पत्नी, घर से निकले स्कूल चपरासी की मिली लाश, नदी में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच
Wife away at maternal home for Teeja festival; body of school peon found in river after he left home; panic grips the area; police investigating the matter.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में घर से निकले चपरासी की नदी में लाश मिली. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा हैं कि शव दो से 3 दिन पुराना है. मृतक की पहचान राजेंद्र धुर्वे पिता मानसिंह के रूप में की गई. मृतक की पत्नी तीजा पर्व मनाने अपने मायके गई थी. जिसके बाद मृतक घर से बाहर निकला था. फिलहाल मौत की वजह क्या थी. और मृतक नदी कैसे पहुंचा. इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. वहीं, पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. पुलिस आशंका जता रही हैं कि पानी में डूबने से मृतक की मौत हुई. मामले में पुलिस द्वारा जांच जारी है. जांच के बाद मौत की वही वजह का पता चल पाएगा.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम रोल के पास जमुनिया नदी में एक व्यक्ति का शव पानी में डूबा हुआ मिला. इस खबर पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पानी के अन्दर से शव को निकाला गया. मृतक की पहचान राजेंद्र धुर्वे पिता मानसिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम नगवाही के रुप में हुई है. मृतक शासकीय हाई स्कूल झलमला में चपरासी के पद पर कार्यरत थे.
13 सितंबर को मृतक की पत्नी तीजा पर्व मनाने अपने मायके गई थी. जिसके बाद मृतक घर से बाहर निकला था. शव 2–3 दिन पुराना बताया जा रहा है. पानी में डूबने से मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घटना के संबंध में आगे की जांच कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



