गणेश उत्सव के दौरान DJ पर नाचने को लेकर खुनी बवाल, चाकू-तलवार से हमले में युवक की मौत, पिता-भाई सहित 4 लोग घायल, नाबालिग समेत 14 गिरफ्तार

Violent clash over dancing to DJ music during Ganesh Utsav: Youth killed in knife and sword attack; four others, including his father and brother, injured; 14 arrested, including a minor.

गणेश उत्सव के दौरान DJ पर नाचने को लेकर खुनी बवाल, चाकू-तलवार से हमले में युवक की मौत, पिता-भाई सहित 4 लोग घायल, नाबालिग समेत 14 गिरफ्तार

बिलासपुर/मस्तूरी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान DJ पर नाचने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. बीदर पूजा के दौरान मस्तूरी के गतौरा में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद शैलेश कुमार राठौर पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया गया. गंभीर रुप से घायल शैलेश की इलाज के दौरान मौत हो गई. हमले में उसके पिता और तीन अन्य परिजन भी गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने मामले में 1 नाबालिग समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक की पत्नी ने कहा कि, मेरे बच्चे अनाथ हो गए. मेरे पति के हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है.
DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच गतौरा के जनक पहरी इलाके में गणेश पंडाल में DJ बज रहा था. इसी दौरान नाचने को लेकर विवाद शुरु हुआ. परिजनों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद था. कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई.आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने परिवार के सदस्यों पर तलवार, चाकू समेत धारदार हथियारों, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया. पथराव किए जाने की बात भी सामने आई है.
इलाज के दौरान शैलेष ने तोड़ा दम
हमले में शैलेष कुमार राठौर उम्र 32 साल गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना में मृतक के पिता व्यास नारायण राठौर और बड़े भाई रवि कुमार राठौर के घायल हो गए. बीच-बचाव करने पहुंचे विक्रम राठौर और विकास राठौर के भी घायल होने की बात कही जा रही है. घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका सिम्स में इलाज जारी है.
14 आरोपी गिरफ्तार
हमले की खबर मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में बीएनएस की धाराओं 296, 351(3), 109, 190, 191(1), 191(2), 191(3) और 102 के तहत जुर्म दर्ज किया है. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म में शामिल होना कबूल किया. उनके बताए स्थान से घटना में इस्तेमाल डंडा, लोहे की छुरी और लोहे की कुल्हाड़ी बरामद की गई. मामले में 1 नाबालिग समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद 22 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए सोमवार सुबह एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह भी गतौरा पहुंचीं. उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. पुलिस पुराने विवाद, DJ पर नाचने को लेकर हुए विवाद और उसके बाद हुए हमले के पूरे घटनाक्रम को जोड़कर जांच कर रही है.
पत्नी ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की
मृतक शैलेष राठौर की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए फांसी की सजा देने की मांग की है. वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों ने कुछ आरोपियों के कथित अवैध कब्जे पर बने होटल के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी की है. पुलिस मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
बोधीराम राठौर, उम्र 75 साल निवासी गतौरा
संतोष राठौर, उम्र 47 साल निवासी खोखरा दर्रीपारा, जांजगीर
दिलीप कुमार राठौर, उम्र 45 साल निवासी गतौरा जनक पहरी
दीपक कुमार राठौर, उम्र 42 साल निवासी गतौरा जनक पहरी
आकाश राठौर, उम्र 19 साल निवासी खोखरा दर्रीपारा, जांजगीर
शंकर राठौर उर्फ नंदू, उम्र 33 साल निवासी गतौरा
आकाश राठौर उर्फ मोनू, उम्र 19 साल निवासी जनक पहरी, गतौरा
सूरज कुमार राठौर, उम्र 40 साल निवासी जनक पहरी, गतौरा
रोहित कुमार राठौर, उम्र 36 साल निवासी गतौरा जनक पहरी
सुनील उर्फ राजा राठौर, उम्र 28 साल निवासी गतौरा जनक पहरी
प्रकाश उर्फ लालू राठौर, उम्र 23 साल निवासी खोखरा दर्रीपारा, जांजगीर
रवि कुमार राठौर,उम्र  25 साल निवासी गतौरा जनक पहरी
आयुष राठौर, उम्र 21 साल निवासी सारागांव, जांजगीर-चांपा
एक नाबालिग
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?