नाबालिग लड़की को फोन पर अभद्र बातें करने और धमकी देने का मामला, मजदूर दंपत्ति ने जिला कार्यालय पहुंचकर इंटक से लगाई मदद की गुहार

Case involving obscene remarks and threats made over the phone to a minor girl: A laborer couple visited the district office to seek assistance from INTUC.

नाबालिग लड़की को फोन पर अभद्र बातें करने और धमकी देने का मामला, मजदूर दंपत्ति ने जिला कार्यालय पहुंचकर इंटक से लगाई मदद की गुहार

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही : मजदूर की नाबालिग बेटी को फोन पर कथित तौर पर परेशान करने, अभद्र बातें करने और धमकी देने का मामला सामने आया है. परेशान मजदूर दंपत्ति ने जिला कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) में लिखित शिकायत दी है.
शिकायत के मुताबिव कर्री निवासी दुर्गेश मरावी पर आरोप है कि वह मजदूर की बेटी को फोन कर कथित तौर पर उल्टा-सीधा बोलता है. परिवार द्वारा विरोध करने पर धमकी देने और बेटी को उठवा लेने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.
शिकायत मिलने के बाद इंटक प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने पहले परिवार को मामले की शिकायत पुलिस थाने में करने की सलाह दी. हालांकि मजदूर ने थाने जाने से इंकार करते हुए इंटक से ही मामले में मदद करने की गुहार लगाई.
इदरीस अंसारी के मुताबिक यह मामला नाबालिग छात्रा से जुड़ा है और परिवार की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने संबंधित युवक को तीन दिन बाद इंटक जिला कार्यालय बुलाया है. जहां दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी.
अंसारी ने कहा कि पहले आपसी स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा. लेकिन अगर आरोपित पक्ष बात नहीं मानता है तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी.
इंटक अध्यक्ष ने यह भी साफ किया कि नाबालिग लड़की की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर परिवार की बेटी से जुड़ा मामला है. इसलिए उसकी पहचान उजागर कर अनावश्यक चर्चा नहीं की जाएगी. अब देखना होगा कि इंटक कार्यालय में दोनों पक्षों की बातचीत के बाद मामला सुलझता है या आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस कार्रवाई की जाती है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?