नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी नितिश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, अपहृत लड़की को सकुशल बरामद

Police arrested Nitish, the accused of kidnapping and raping a minor girl, and sent him behind bars. The kidnapped girl was recovered safely.

नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी नितिश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, अपहृत लड़की को सकुशल बरामद

बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और उसके साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 जून 2026 को प्रार्थी ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. थाना सीपत में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई.
 सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की गई. जांच के दौरान मुखबिर से खबर मिली कि अपहृत बालिका और संदेही आरोपी ग्राम नरगोडा क्षेत्र में मौजूद हैं. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही आरोपी नितिश कुमार टेंगवर पिता रामफल सूर्यवंशी उम्र 30 साल निवासी ग्राम नरगोडा, थाना सीपत को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. मामले की जांच और मिले सबूतों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पाक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 जोड़ी गई. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t