ज्वेलरी शॉप में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा, घटना CCTV में कैद, इधर सोना-चांदी दुकान में लाखों की चोरी

Four brutes entered a jewellery shop, threw the shopkeeper to the ground, dragged a woman by her hair, the incident was captured on CCTV, and a gold and silver shop was also robbed of lakhs of rupees.

ज्वेलरी शॉप में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा, घटना CCTV में कैद, इधर सोना-चांदी दुकान में लाखों की चोरी

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से दिनदहाड़े चोरी और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रहौद क्षेत्र में एक ज्वैलरी दुकान को चार युवकों ने निशाना बनाया। वारदात 19 मार्च की सुबह करीब 7 बजकर 58 मिनट की बताई जा रही है. जो दुकान और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चारों युवक गेट के रास्ते दुकान में घुसते हैं. दुकान खाली होने का फायदा उठाकर एक युवक चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन उठा लेता है. इसी दौरान दुकान संचालक सुदीप गुप्ता घर से दुकान की तरफ़ जा रहे थे, तभी सीढ़ी के पास खड़े युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर मारपीट की.
घटना यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने घर के अंदर मौजूद महिला के साथ भी बर्बरता की. एक युवक महिला के बाल खींचते हुए और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है. महिला दया की गुहार लगाती रही. लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करते रहे और उसे कमरे में ले जाते नजर आए.
दुकान के अंदर लगे दूसरे सीसीटीवी में दिखता है कि आरोपियों ने सुदीप गुप्ता को जमीन पर पटककर पीटा और करीब 3 मिनट के अंदर पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद शिवरीनारायण थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

सोना-चांदी दुकान में 10 लाख की चोरी

वाड्रफनगर : वाड्रफनगर शहर के मध्य में स्थित दीपक अलंकार मंदिर ज्वेलरी शॉप में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया. चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे कीमती जेवरात और नकदी को पार कर दिया. सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए. दुकान के दराज टूटे हुए थे, सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती गहने गायब थे.
अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 10 लाख रुपये की चोरी हुई है. हालांकि सही आंकड़ा जांच के बाद ही साफ होगा. घटना की खबर मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB