रायपुर कोर्ट में पदस्थ महिला आरक्षक से दुष्कर्म, पुलिस ने सहकर्मी आरक्षक घनश्याम को किया गिरफ्तार, पत्नी ने वायरल कर दिया अश्लील फोटो-वीडियो
Female constable posted at Raipur Court raped; police arrest colleague Constable Ghanshyam; wife had circulated obscene photos and videos.
रायपुर : रायपुर कोर्ट में पदस्थ महिला आरक्षक की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने उसके सहकर्मी आरक्षक घनश्याम देवांगन को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है. महिला आरक्षक ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले में आरोपी की पत्नी को भी अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोप में आरोपी बनाया गया है. आरोपी की पत्नी फिलहाल फरार है. पुलिस तलाश में जुटी है.
पति के मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो-वीडियो
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता, आरोपी आरक्षक और पीड़िता का पति तीनों रायपुर कोर्ट में पदस्थ हैं. महिला आरक्षक ने आरोप लगाया कि आरोपी आरक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
इसी दौरान आरोपी की पत्नी को दोनों के संबंध की जानकारी होने पर उसने आरोपी के मोबाइल से महिला आरक्षक और उसके पति के अश्लील फोटो-वीडियो निकाले और उन्हें महिला आरक्षक के पति के मोबाइल पर भेज दिया.
पति के साथ थाने पहुंचकर की शिकायत
इसके बाद महिला आरक्षक का आरक्षक पति उसके साथ गंज थाने पहुंचा. दोनों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. शिकायत के आधार पर गंज पुलिस ने आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में जुर्म दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया.
पत्नी को भी बनाया आरोपी
पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के मामले में आरोपी बनाया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार बताई जा रही है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. मामले में पुलिस आरोपीों के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रानिक सबूतों की जांच कर रही है.
कोर्ट परिसर में पदस्थ तीनों
इस मामले में खास बात यह है कि पीड़िता महिला आरक्षक, दुष्कर्म का आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन और पीड़िता का पति तीनों रायपुर कोर्ट में पदस्थ हैं. पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, दोनों के बीच हुई बातचीत और अश्लील फोटो-वीडियो भेजे जाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है. इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच और सबूतों के आधार पर की जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



