मूसलाधार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने ग्रामीण को मारी टक्कर, दोनों घायल, मचा हड़कंप, 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, बुजुर्ग गंभीर

Chaos erupted amidst torrential rain... a speeding bike struck a villager; both were injured. A '112' team rushed them to the hospital, where the elderly man is in serious condition.

मूसलाधार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने ग्रामीण को मारी टक्कर, दोनों घायल, मचा हड़कंप, 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, बुजुर्ग गंभीर

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले में पिछले करीब 80 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच देवभोग में सड़क हादसे का मामला सामने आया है. शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सुनील इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास बाइक सवार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी. हादसे में बुजुर्ग और बाइक सवार युवक खेमराज यादव केंदूपाटी निवासी दोनों घायल हो गए. खबर मिलते ही डायल 112 की टीम फौरन मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया. जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है.
बुजुर्ग की हालत नाजुक, दोनों का इलाज जारी
बीएमओ प्रकाश साहू ने बताया कि हादसे में घायल बुजुर्ग की हालत काफी नाजुक है. बाइक सवार युवक भी घायल है और दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. फिलहाल बुजुर्ग कहां के निवासी हैं यह जानकारी नहीं मिल पाई है. और बाइक चालक केंदूपाटी निवासी खेमराज यादव बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस स्तर से इसकी आधिकारिक पुष्टि और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.
नशे में होने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि बाकी
स्थानीय स्तर पर बाइक सवार युवक के शराब के नशे में होने की बात कही जा रही है. केंदूपाटी निवासी खेमराज यादव बताई जा रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लगातार बारिश के बीच हुए इस हादसे के बाद घायलों की पहचान और हादसे के वजह की जानकारी जुटाई जा रही है.
112 की टीम ने दिखाई तत्परता
हादसे की खबर पर डायल 112 की टीम में शामिल हुमेश ध्रुव और सहयोगी राहुल कुमार कश्यप फौरन मौके पर रवाना हुए. टीम ने घायलों को बिना देरी किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया. जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?