भुगतान अधूरा-खेत बर्बाद, भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों का फूटा गुस्सा, DBL कंपनी पर वादाखिलाफी के आरोप, धमतरी कलेक्टर से लगाईं इंसाफ की गुहार

Farmers express anger over Bharatmala project, accuse DBL company of breach of promise, appeal to Dhamtari Collector for justice

भुगतान अधूरा-खेत बर्बाद, भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों का फूटा गुस्सा, DBL कंपनी पर वादाखिलाफी के आरोप, धमतरी कलेक्टर से लगाईं इंसाफ की गुहार

धमतरी/मगरलोड : भारतमाला सड़क परियोजना के तहत जमीन देने वाले किसानों ने निर्माण एजेंसी पर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरझुली के आश्रित ग्राम केवराडीही का है, जहां के 14 किसानों ने अपनी कृषि भूमि तीन साल की लीज पर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL) को सौंपी थी.
किसानों के मुताबिक लीज अनुबंध के दौरान कंपनी द्वारा समय पर भुगतान और काम पूरा होने के बाद जमीन को पहले जैसी हालत में लौटाने का भरोसा दिलाया गया था. लेकिन निर्धारित अवधि खत्म होने के बाद भी न तो पूटा भुगतान किया गया और न ही जमीन को कृषि योग्य बनाया गया है.
भुगतान अटका, खेत बने मलबे का ढेर
किसानों का आरोप है कि लीज अवधि खत्म हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है. इसके बावजूद आख़री साल की रकम अभी भी पेंडिंग है. वहीं खेतों में अब भी गिट्टी, कंकड़ और निर्माण सामग्री का अंबार लगा हुआ है. जिससे खेती पूरी तरह बाधित हो गई है. पीड़ित किसानों का कहना है कि तीन साल का एग्रीमेंट था. लेकिन चार साल बाद भी न मटेरियल हटाया गया और न ही भुगतान हुआ. प्रशासन के पास कई बार शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई.
प्रशासनिक दरवाजों से निराश
समस्या के समाधान के लिए किसानों ने एसडीएम, तहसील कार्यालय सहित विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर गुहार लगाई  लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने पर अब सभी किसान जिला कलेक्टर के पास पहुंचे. किसानों ने लिखित आवेदन सौंपकर बकाया भुगतान, भूमि को फिर से खेती के लायक बनाने और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t