गांव में कथित जहरीली शराब पिलाने से 8 लोगों की गई जान!, मचा हड़कंप, गुस्साए ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, गिरफ्तार करने की मांग

Eight people died after allegedly being served poisonous liquor in the village. Angry villagers surrounded the police station, demanding arrests.

गांव में कथित जहरीली शराब पिलाने से 8 लोगों की गई जान!, मचा हड़कंप, गुस्साए ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, गिरफ्तार करने की मांग

बलौदाबाजार/कसडोल : बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर माहौल गर्मा गया है. मंगलवार को गांव के सैकड़ों ग्रामीण कसडोल थाना पहुंचे और गांव के ही एक व्यक्ति पर लोगों को शराब पिलाकर उनकी जान लेने का गंभीर आरोप लगाया
ग्रामीणों का दावा है कि गांव में शराब सेवन के बाद अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक मृतकों ने जिस शराब का सेवन किया था. वह कथित रूप से जहरीली थी. शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई.
घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया. बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने कसडोल थाने पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की है.
इधर, कसडोल थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय दस्तावेजों और दुसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों की असल वजह  का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t