संतोषी नगर में मारपीट और तोड़फोड़, घर में घुसकर महिला को घसीट-घसीट कर बेरहमी से पिटाई, इलाके में तनाव का माहौल, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
Assault and vandalism in Santoshi Nagar; a woman was dragged into a home and brutally beaten, creating tension in the area; police increased surveillance.
रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल करते हुए जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि आरोपियों ने विवाद के दौरान उसके साथ बदसलूकी की और मारपीट की. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय स्तर पर आक्रोश देखा गया.
इसी दौरान इलाके में धार्मिक आस्था से जुड़ी एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना भी सामने आई. बताया जा रहा है कि कुछ युवकों द्वारा तुलसी माता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने से लोगों में नाराजगी फैल गई. इसके बाद स्थानीय नागरिकों ने विरोध जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.
मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और दुसरे सबूतों की जांच कर रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है. फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और हालात कंट्रोल में बताए जा रहे है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



