दोस्त के बहन की शादी में शामिल होने आए युवक को बारातियों ने चाकू गोदकर मारा, हिरासत में 5 नाबालिग समेत तीन बालिग, मोबाइल लौटाने को लेकर विवाद

A young man who had come to attend his friend's sister's wedding was stabbed to death by the wedding party members, three adults including five minors in custody, dispute over returning the mobile

दोस्त के बहन की शादी में शामिल होने आए युवक को बारातियों ने चाकू गोदकर मारा, हिरासत में 5 नाबालिग समेत तीन बालिग, मोबाइल लौटाने को लेकर विवाद

बालोद : बालोद जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल विवाद में एक युवक की हत्या हो गई. शादी समारोह के बीच हत्याकांड को अंजाम दिया गया. मामला ग्राम चिचबोड़ का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बारात राजनांदगांव के बसंतपुर से रनचिरई थाना के चिचबोड़ में गई थी. नाचते वक्त एक बाराती का मोबाइल गिर गया था. जो लडक़ी पक्ष के दुल्हन के भाई के एक दोस्त को मिल गया. जिसके बाद शख्स ने अपना मोबाइल वापस मांगा. लेकिन जिसे मोबाइल मिला था उसने पैसे मांगे. ये पैसे मोबाइल के मालिक ने दे भी दिया था. लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया.
विवाद के दौरान रात करीब 9 बजे बारातियों में से बसंतपुर के रहने वाले नाबालिग और आधा दर्जन युवकों ने बिलासपुर के रहने वाले रामप्रसाद उम्र 19 साल के सिर पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल और 500 रुपए के विवाद को लेकर यह हत्या हुई है. मृतक दुल्हन का भाई है जो साथ में काम करते थे. इस घटना के बाद वैवाहिक स्थल पर मातम छा गया.
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मृतक पर कई जगह गंभीर हमले किए. नाजुक हालत में मृतक को गुंडरदेही अस्पताल लाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. इस बारे में बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि आरोपियों में 5 नाबालिग है और तीन बालिग है. आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. वहीं नाबालिगों को हिरासत में रखा गया है. इस बीच वैवाहिक स्थल में वारदात के चलते शोक का माहौल है. वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB