घर में सेंधमारी कर दोपहिया वाहन और नकदी की चोरी, पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सामान बरामद

Two-wheeler and cash stolen after breaking into a house, police arrested 3 accused including a minor, goods recovered

घर में सेंधमारी कर दोपहिया वाहन और नकदी की चोरी, पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सामान बरामद

रायपुर : रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान को बरामद किया है.
प्रार्थिया रेशमा बंजारे ने 7 अप्रैल 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात डोमा स्थित अपने घर के बरामदे में खड़ी एक्टिवा वाहन और कमरे में रखे हैंडबैग से नकदी और मोबाइल फोन को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया. मुजगहन थाना में इस घटना को लेकर अपराध क्रमांक 74/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
चोरी की गंभीर वारदात को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित उच्च अधिकारियों के निर्देशन में जांच शुरु की गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर विवेक शुक्ला, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण उके, डीएसपी क्राइम संजय सिंह, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की गहन पड़ताल शुरु की.
पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को एक्टिव किया. इसी बीच सुराग मिलने पर अमलेश्वर निवासी खुमेश मेश्राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. खुमेश ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर बताया कि उसने अपने साथी कीर्तन साहू और एक नाबालिग बालक के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए कीर्तन साहू और नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपियों के पास से चोरी की गई एक्टिवा वाहन और मोबाइल फोन समेत करीब  ₹80,000 के सामान बरामद किया.
इस कार्रवाई में थाना मुजगहन के प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह राजपूत, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडे, सउनि फूलचंद भगत, प्र.आर. मार्तंड सिंह, उपेन्द्र यादव, महिला प्र.आर. बसंती मौर्या, आरक्षक महिपाल सिंह ठाकुर, किसलय मिश्रा, विकास शर्मा, अभिषेक सिंह तोमर और सउनि श्यामसुंदर चंद्राकर की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
खुमेश मेश्राम 21 साल निवासी बजरंगपारा, अमलेश्वर, जिला दुर्ग
कीर्तन साहू 22 साल निवासी बजरंगपारा, अमलेश्वर, जिला दुर्ग
एक नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB