शराब दुकान के पास दारु के लिए पैसे मांगने पर युवक ने किया इंकार, चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
A youth refused to pay for liquor near a liquor shop, was attacked with a knife and admitted to hospital
दुर्ग : दुर्ग जिले में बढ़ते अपराध के बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के एक शराब दुकान के पास शराब के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक अंकुश कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया. इस हमले में अंकुश गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक अंकुश कुमार शराब दुकान के पास मौजूद था. इस दौरान कुछ आरोपियों ने उससे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे. अंकुश द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर विवाद शुरु हो गया.
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अंकुश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. हमले में अंकुश को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की खबर पर पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और घायल अंकुश को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



