अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 10.40 क्विंटल धान जप्ती, ओडिशा से धान की खेप को पुलिस ने दबोचा, 60 कट्टा धान समेत पिकअप जब्त
Administration takes action against illegal paddy storage; 10.40 quintals of paddy seized. Police intercept a consignment of paddy arriving from Odisha, seizing a pickup truck along with 60 sacks of paddy.
गरियाबंद/देवभोग : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही ओडिशा से धान लाकर खपाने की कोशिशें लगातार सामने आ रही हैं. सीमावर्ती देवभोग क्षेत्र में अवैध धान परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. देवभोग पुलिस ने भरवामुड़ा नाके पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर लाया जा रहा करीब 60 कट्टा धान पकड़ा है. धान परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को भी जब्त कर थाना देवभोग में सुरक्षार्थ रखा गया है.
पहला मामला- सुबह 8:30 बजे भरवामुड़ा नाके पर पकड़ी गई धान की खेप
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8:30 बजे ओडिशा राज्य से अवैध धान परिवहन की खबर मिली. खबर के आधार पर छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित ग्राम भरवामुड़ा नाका, देवभोग में पुलिस ने जांच शुरू की. इसी दौरान सफेद रंग की पिकअप वाहन नम्बर CG07 AZ 9025 को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान वाहन में करीब 60 कट्टा धान लोड मिला.
दस्तावेज मांगे तो चालक नहीं दिखा सका वैध कागजात
पुलिस ने वाहन चालक से धान के परिवहन के बारे में पूछताछ की. लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद पुलिस ने करीब 60 कट्टा धान सहित पिकअप वाहन को थाना देवभोग लाकर सुरक्षार्थ रखा है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
लगातार सामने आ रहे अवैध धान परिवहन के मामले
धान खरीदी का सीजन नजदीक आते ही देवभोग के सीमावर्ती इलाकों में ओडिशा से धान परिवहन के मामले सामने आ रहे हैं. इससे पहले तेतलखूंटी नाके पर पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 85 कट्टा धान के साथ टाटा 407 मेटाडोर वाहन जब्त किया था. वहीं पीटापारा में राजस्व विभाग ने 40 बोरी धान के साथ पिकअप वाहन जब्त किया था. लगातार सामने आ रही इन कार्रवाइयों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की समस्या को फिर चर्चा में ला दिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दूसरा मामला- धमतरी में 10.40 क्विंटल धान जब्त
धमतरी : धमतरी विकासखंड के ग्राम कोलियारी स्थित सुयश ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में उड़नदस्ता दल ने छापेमारी कर 10.40 क्विंटल धान जब्त किया है. प्रतिष्ठान के संचालक शत्रुघन सोनकर के खिलाफ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के तहत केस दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर को खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी धमतरी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सुयश ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में आकस्मिक जांच की. इस दौरान प्रतिष्ठान में 26 कट्टा धान का भंडारण पाया गया. जांच में भंडारण को अवैध पाए जाने पर अधिकारियों ने मौके से पूरा धान जब्त कर लिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



