एक ही प्लॉट को 4 लोगों से सौदा, सभी से एडवांस और उधारी लिए, 8 लाख लेकर भी नहीं कराई रजिस्ट्री, भुईयां ऐप से खुला राज, पति-पत्नी गिरफ्तार
A single plot was sold to four different people, with advances and loans taken from all of them; despite collecting ₹8 lakh, the sale deed was never registered. The fraud was exposed via the 'Bhuiyan' app, and the couple has been arrested.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोप है कि दंपति ने प्लॉट का सौदा करने के बाद रकम ले ली. लेकिन जमीन की रजिस्ट्री पीड़िता के नाम करने के बजाय थनोद निवासी मनीषा देवांगन के नाम कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक आर्य नगर, कोहका भिलाई निवासी संतोषी मेश्राम ने नेहा देशमुख और उसके पति नोकेश देशमुख से दोनों ने वार्ड-3, दमोदा बोरई चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव स्थित 1240 वर्गफीट प्लॉट का सौदा 5.50 लाख रुपये में किया. पीड़िता ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद मिलाकर कुल 8 लाख रुपये आरोपियों को दिए. बाद में रजिस्ट्री के लिए लगातार टालमटोल की जाती रही.
जब पीड़िता ने भुईयां ऐप के जरिए जमीन की जानकारी जांची। तो पता चला कि संबंधित भूमि पहले ही किसी अन्य महिला के नाम रजिस्टर्ड की जा चुकी है. इसके बाद पीड़िता ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने इसी प्लॉट के नाम पर दीपक कुमार चौबे, दुर्गा शर्मा और दिनेश कुमार पांडेय सहित अन्य लोगों से भी ब्याना लेकर कथित धोखाधड़ी की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



