फेसबुक पर हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर डोंगरगढ़ के होटल में किया दुष्कर्म, विवाह से मुकरा प्रेमी विकास पहुंचा सलाखों के पीछे
Fell in love on Facebook, raped in a hotel in Dongargarh on the pretext of marriage, lover Vikas refused to marry and landed behind bars
डोंगरगढ़ : सोशल मीडिया पर शुरु हुई दोस्ती आखिरकार धोखे और जुर्म में बदल गई. उत्तर प्रदेश के एक युवक ने फेसबुक के जरिए भिलाई की एक युवती से नजदीकियां बढ़ाईं. प्यार और शादी का झांसा दिया और फिर डोंगरगढ़ के एक होटल में उसका शोषण किया. इस मामले में युवती की शिकायत के बाद आरोपी को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर डोंगरगढ़ लाया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विकास सिंह उम्र 25 साल निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश की पहचान वर्ष 2020 में एक युवती से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता प्रेम-प्रसंग में बदल गया. दोनों ने विवाह का फैसला भी कर लिया था. जुलाई 2023 में दोनों डोंगरगढ़ मंदिर दर्शन के लिएआये थे और एक होटल में दो दिन के लिए रुके. इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए.
कुछ समय बाद युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया. जिससे आहत होकर पीड़िता ने कोरबा जिले के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया. चूंकि घटना स्थल डोंगरगढ़ था. इसलिए जांच को वहां ट्रांसफर कर दिया गया. डोंगरगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु की और आरोपी की लोकेशन कर्नाटक के बेंगलुरु में ट्रेस किया. पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर विकास सिंह को गिरफ्तार किया और डोंगरगढ़ लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



