दशहरा मेला देखकर घर वापस लौट रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, 24 से ज्यादा लोग घायल, कई घायलों का इलाज जारी, नशा बनी वजह!

Two people returning home after visiting a Dussehra fair died in a road accident; over 24 others were injured, with many still undergoing treatment—intoxication was the cause!

दशहरा मेला देखकर घर वापस लौट रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, 24 से ज्यादा लोग घायल, कई घायलों का इलाज जारी, नशा बनी वजह!

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में दशहरा की रात हादसों की रात साबित हुई. अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. जबकि दो लोगों की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है. वहीं, करीब 19 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. चिकित्सकों के मुताबिक भर्ती घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है.
मिली जानकारी के मुताबिक दशहरा की रात हुए ज्यादातर हादसों में बाइक सवार हादसों के शिकार हो गए. कई लोग दशहरा मेले से लौटते समय हादसों में घायल हो गए. जबकि कुछ लोगों के नशे की हालत में गिरने से चोटिल होने की जानकारी सामने आई है. घायलों को प्राइवेट साधनों के अलावा 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.
मरवाही क्षेत्र में हुए हादसे में चंगेरी निवासी सूरज केवट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही से जिला अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामगढ़ निवासी राजेश्वर सिंह गांव में परिचित की बाइक लेकर निकला था. इसी दौरान उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.
दशहरा की रात हुए हादसों के बाद जिला अस्पताल में घायलों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर भेजा गया.  दशहरे की रात छत्तीसगढ़ में हुए इन हादसों ने कई घरों के उजड़ने का गम छोड़ दिया है.
इधर, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं. पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है. इन लगातार हुए हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb