नवापारा में दशहरा महोत्सव के दौरान खूनी झड़प, गाली देने से मना करना पड़ा महंगा, तीन युवकों पर पर घेरकर हमला, तीनों घायल, जांच में जुटी पुलिस

Violent clash during the Dussehra festival in Navapara; objecting to the use of abusive language proves costly as three youths are surrounded and attacked—all three sustained injuries, and the police have launched an investigation.

नवापारा में दशहरा महोत्सव के दौरान खूनी झड़प, गाली देने से मना करना पड़ा महंगा, तीन युवकों पर पर घेरकर हमला, तीनों घायल, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर/गोबरा नवापारा : रायपुर जिला के गोबरा नवापारा शहर के हरिहर हाई स्कूल ग्राउंड में दशहरा महोत्सव के दौरान परिवार के साथ पहुंचे युवक को कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौच करने से मना करना भारी पड़ गया. आरोप है कि गुस्साए करीब 15 से 20 युवकों ने उसे घेरकर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बड़े भाई और एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की गई. वारदात में तीन युवक घायल हो गए. वारदात के बाद शीतलापारा के युवकों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा के हरिहर हाईस्कूल ग्राउंड में दशहरा महोत्सव का आयोजन चल रहा था. इसी दौरान शीतलापारा निवासी दिनेश साहू अपने परिवार के साथ महोत्सव देखने पहुंचा था. बताया जा रहा है कि वहां कुछ युवक खड़े होकर गंदे और भद्दे गाली-गलौच कर रहे थे. दिनेश ने उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए समझाया कि यहां परिवार के लोग भी मौजूद हैं. इसलिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करे.
आरोप है कि दिनेश की इस समझाइश से युवक उग्र हो गए और विवाद करने लगे. देखते ही देखते करीब 15 से 20 युवकों ने दिनेश को घेर लिया. इसी दौरान कुछ युवकों ने पंच और मुक्कों से उनपर वार करना शुरू कर दिया.
दिनेश के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही उसके छोटे भाई गणेश साहू और निखिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर उन्हे छुड़ाने का प्रयास किया. आरोप है कि हमलावरों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट कर दी. इसी दौरान गणेश पर कुछ युवकों ने पीछे से पंच और मुक्कों से उसके सिर सहित कई जगहों पर वार कर दिया. सर फटने से वह बुरी तरह घायल हो गया.
वारदात की खबर पुलिस को दी गई. पुलिस के मौके पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही मारपीट करने वाले युवक वहां से भाग निकले. घायल गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में तीन टांके लगाए गए.
इधर, वारदात से नाराज शीतलापारा के युवक कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे. उन्होंने मारपीट में शामिल युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद युवक शांत हुए.
आरोप है कि मारपीट करने वाले युवकों ने दिनेश के गले में पहने सोने के चैन और 2000 रुपए कैश भी मारपीट के दौरान झटक लिया. साथ ही दिनेश का मोबाइल भी पटक कर तोड़ दिया.
दशहरा जैसे सार्वजनिक और पारिवारिक महोत्सव में परिवार के साथ पहुंचे युवक पर सरेआम इस तरह हमला होना आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. आखिर जिस महोत्सव में लोग अपने परिवार के साथ खुशियां बांटने और पर्व का आनंद लेने पहुंचते हैं. वहां गाली-गलौच का विरोध करने पर किसी को घेरकर बेरहमी से पीटने की नौबत कैसे आ गई? अगर सार्वजनिक आयोजन के दौरान ही लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं. तो यह गंभीर चिंता का विषय है. अब देखना होगा कि पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें कब तक पकड़ती है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb