3-4 दिन से सड़क किनारे झाड़ियों में सड़ता रहा अज्ञात शव, जानवरों ने नोचकर निकाला बाहर, लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका
An unknown dead body was rotting in the bushes on the roadside for 3-4 days, animals pulled it out, sensation spread after finding the dead body, suspicion of murder
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के नारागांव गांव में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात लाश मिली. ग्रामीणों ने लाश देखी तब पुलिस को इसकी खबर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक सांकरा-नारागाव रोड के किनारे झाड़ियों में ग्रामीणों को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली. खबर मिलने के बाद गुरुर पुलिस घटनास्थल पहुंची. लाश कुछ दिन पुरानी है. फिलहाल पीएम रिपोर्ट में साफ हो जाएगा की ये हत्या है. शव मिलने की घटना को लेकर ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.
गौरतलब है कि बालोद जिले में पूर्व में भी सड़क किनारे शव मिलने की घटनाएं सामने आती रही हैं. जिससे क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



