पत्नी से विवाद के बाद कैंटीन कुक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इधर रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप

A canteen cook committed suicide by hanging himself after a dispute with his wife. Meanwhile, the body of an unidentified young woman was found hanging from a tree near the railway station, causing panic in the area.

पत्नी से विवाद के बाद कैंटीन कुक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इधर रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप

कैंटीन के कुक ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी
दुर्ग/भिलाई : भिलाई में 29 साल के युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह भिलाई स्टील प्लांट की कोक ओवन कैंटीन में कुक का काम करता था. रविवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो पेड़ से लटकी उसकी लाश देखी. इसके बाद पुलिस को खबरदी गई. पुलिस ने युवक के परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिवाया. युवक की पहचान अजय प्रजापति के रूप में हुई है. मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीएसपी कोक ओवन कैंटीन का कुक अजय प्रजापति उम्र  29 साल अपनी पत्नी और 6 महीने के बच्चे के साथ सेक्टर-4 में बीएसपी कैंटीन सेल प्रभारी जॉर्ज विलियम के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था. वह शराब पीने का आदी था. इसी वजह से घर में अक्सर विवाद होता था. पत्नी उसे बार-बार समझाती रही. लेकिन उसने बात नहीं मानी. अजय की पत्नी विलियम के घर में खाना बनाती हैं, अजय छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य के किसी गांव का मूल निवासी था. पिता और भाई रायपुर में रहते हैं.
पहले वह कोई स्थायी काम नहीं करता था. लेकिन बच्चे के जन्म के बाद उसने काम शुरु किया. इसके बावजूद शराब की लत नहीं छूट सकी. शनिवार रात करीब 8 बजे अजय शराब के नशे में घर पहुंचा. इसी दौरान उसका पत्नी से विवाद हुआ. जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गया. इसके बाद वह कहां गया. इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी.
रविवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले. तब उन्होंने सेक्टर 4 के सड़क नंबर 36 स्थित आवास के पीछे पेड़ से लटकी एक लाश देखी. इसकी खबर पुलिस को दी गई.
पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी. मृतक के पिता और भाई रायपुर से भिलाई पहुंचे. इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया और सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया.
पुलिस के मुताबिक फिलहाल खुदकुशी की असल वजह का फ़िलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और शराब की लत को संभावित वजह माना जा रहा है. लेकिन असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही सामने आएगी. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवती का शव

गौरेला-पेंड्रा : पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के समीप एक पेड़ पर अज्ञात युवती का शव फांसी के फंदे में लटका मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को खबर दी गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह के समय कुछ लोगों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी. जिसके बाद हड़कंप मच गया. जिसके बाद पेंड्रारोड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 के पास घटना स्थल होने की वजह से लोगो ने मामले की जानकारी जीआरपी की टीम को दी. जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल गौरेला सिटी थाना क्षेत्र में आता है. जिसके चलते मामले की खबर संबंधित गौरेला थाना पुलिस को दी गई.
जिसके बाद गौरेला सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है.
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास सबूत जुटाए जा रहे हैं. प्रारंभिक तौर पर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी को मृतका के संबंध में कोई जानकारी हो तो पुलिस को खबर करें. ताकि उसकी पहचान कर मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके.\
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t