बंदूक की नोक पर चलाई जेसीबी, स्कूल के सामने सड़क को खेत में मिला लिया, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, पुलिस कर रही मामले की जांच

A JCB was used at gunpoint, merging a school road with a field. The video went viral on social media, and the police are investigating.

बंदूक की नोक पर चलाई जेसीबी, स्कूल के सामने सड़क को खेत में मिला लिया, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, पुलिस कर रही मामले की जांच

महासमुंद/बसना : महासमुंद जिला में बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत एक ग्राम में बंदूक की नोक पर जेसीबी चलवाने का मामला सामने आया है. इसके साथ ही घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक भंवरपुर चौकी के ग्राम पुरुसोत्तमपुर में गौंटिया परिवार द्वारा दान में जमीन दी गई थी. जिसपर मार्ग बना हुआ था. लेकिन उसी परिवार के तारक राम पटेल ने कंधे में बंदूक रखकर जेसीबी लेकर वहां पहुंचे और जेसीबी के जरिए सड़क को अपनी खेत में मिला लिया.
इसके बाद पूरा मामला भंवरपुर चौकी भी पहुंच गया है. जहां तारक राम पटेल ने ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की तो वहीँ ग्रामीणों का कहना है कि बन्दुक की नोक पर स्कूल के सामने जो सड़क थी उसे खेत में मिला लिया है. वहीँ पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है.
इसके साथ ही घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया. जिसमे तारक राम पटेल बंदूक लेकर जेसीबी चलवाते दिखाई दे रहे हैं. जिनकी उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t