नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, पत्थर से सिर पर किया हमला, आरोपी मनोज गिरफ्तार, कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

Employee assaulted after intruder enters municipal office; struck on the head with a stone; accused Manoj arrested; concerns raised regarding employee safety.

नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, पत्थर से सिर पर किया हमला, आरोपी मनोज गिरफ्तार, कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

जांजगीर-चांपा : अकलतरा नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट करने और पत्थर से सिर पर वार करने का मामला सामने आया है. आरोपी पर शासकीय दस्तावेज फाड़ने, शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप हैं. मामले में अकलतरा पुलिस ने वार्ड नम्बर11 निवासी मनोज कुमार टण्डन उम्र 42 साल को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी मनोज शराब के नशे में नगर पालिका कार्यालय पहुंचा था. जहां किसी बात को लेकर कर्मचारी के साथ उसका विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर कर्मचारी के साथ मारपीट की और पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया. वारदात के दौरान कार्यालय में मौजूद शासकीय दस्तावेजों को फाड़ने और  सरकारी काम में व्यवधान डालने का भी आरोप लगाया गया है.
आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपी ने कर्मचारी के साथ गाली-गलौच की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी. वारदात के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया. मामले की खबर पुलिस को दी गई. जिसके बाद अकलतरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरु की.
पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार टण्डन को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
पुलिस मामले में घटना से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. नगर पालिका कार्यालय में हुई इस वारदात के बाद शासकीय संस्थानों में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?