पारिवारिक लड़ाई ने लिया खूनी रुप, ट्रैक्टर की जैक रॉड से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी बालक राम गिरफ्तार!

A family dispute turned bloody; the accused, Balak Ram, was arrested after brutally killing his wife by repeatedly striking her with a tractor jack rod.

पारिवारिक लड़ाई ने लिया खूनी रुप, ट्रैक्टर की जैक रॉड से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी बालक राम गिरफ्तार!

महासमुंद/बसना : महासमुंद जिला में बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेटेमरी में रविवार की रात तकरीबन 8:30 बजे पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. विवाद के दौरान पति ने ट्रैक्टर की जैक रॉड से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई और इसी दौरान घर के किचन में ही उसने दम तोड़ दिया. वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई. वारदात की जानकारी बसना पुलिस को दी गई. खबर मिलने पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की कार्रवाई शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बड़े टेमरी निवासी सुभाषिनी साव पति बालक राम साव उम्र करीब 45 साल रविवार रात करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद घर के किचन में पोछा लगा रही थी. इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर पति बालक राम साव ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की जैक रॉड उठाकर अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. उसने रॉड से महिला पर लगातार वार किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई. बाद में किचन में ही उसकी मौत हो गई.
परिजनों के मुताबिक पति बालक राम साव की दिमागी हालत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और करीब डेढ़ साल से रायपुर में उसका इलाज चल रहा था. परिजनों का यह भी कहना है कि दिमागी हालत बिगड़ने पर वह कई बार पत्नी के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाता था.
परिवार के लोगों के मुताबिक वह कभी-कभी पत्नी को फावड़ा (रांपा) कुदारी से मारने की बात भी कहता था. इसी आशंका के चलते कृषि उपकरणों को एक कमरे में ताला लगाकर रखने की बात भी परिजनों द्वारा बताई गई है.
रविवार रात हुई घटना के बाद बड़े टेमरी सहित आसपास के गांवों में घटना की जानकारी फैल गई और बड़ी तादाद में ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई. महिला की मौत की खबर बसना थाना  को दी गई.  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?