वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 43 हड्डियां, दो कैनाइन और नवजात समेत बाघ के अवशेष बरामद, तीन बाइक जप्त, हिरासत में छह संदिग्ध
Major crackdown on wildlife trafficking: Tiger remains—including 43 bones, two canines, and parts of a cub—recovered; three motorcycles seized; six suspects detained.
गरियाबंद : वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में WCCB, DRI, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) और आलापल्ली वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र–तेलंगाना सीमा के पास जिमेला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की. 26 सितंबर को खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया.
कार्रवाई के दौरान टीम ने दो जीवित पैंगोलिन, जिसमें एक मां और उसका नवजात बच्चा शामिल है. के साथ 43 संदिग्ध बाघ की हड्डियां, दो बाघ के कैनाइन दांत और तीन मोटरसाइकिलें जब्त कीं. अधिकारियों के मुताबिक मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कथित तौर पर वन्यजीवों की अवैध सामग्री के परिवहन में किया जा रहा था.
खुफिया सूचना से धरपकड़ तक पहुंची टीम
यह कार्रवाई USTR के ऑपरेशन “सेफ पैसेज 3.0” और इंटरपोल के ऑपरेशन थंडर 2026 के व्यापक प्रवर्तन अभियान के संदर्भ में की गई. टीम ने महाराष्ट्र के जिमेला, आलापल्ली, कोकोपाडा, गोमनीटोला और कोन्सरी क्षेत्र से छह लोगों को हिरासत में लिया. मामले में आलापल्ली वन परिक्षेत्र के तहत वन्यप्राणी अपराध क्रमांक 08120/202986 दर्ज किया गया है. जब्त सामग्री को आगे की जांच, फोरेंसिक परीक्षण और कानूनी कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखा गया है.
ऑपरेशन थंडर से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय मुहिम
ऑपरेशन थंडर 2026, 14 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक चलने वाला अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव एवं वानिकी अपराध नियंत्रण अभियान है, जिसे INTERPOL और World Customs Organization (WCO) के समन्वय से संचालित किया जा रहा है. इसका मकसद खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, लक्षित कार्रवाई, अंतरराज्यीय समन्वय और संगठित वन्यजीव तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत करना है. 2025 के अभियान में 134 देशों ने हिस्सा लिया था और 4,640 जब्तियां तथा करीब 1,100 संदिग्धों की पहचान की गई थी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



