शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर घर में तोड़फोड़, माता-पिता ने की पुलिस में शिकायत, पुलिस पहुंची तो फांसी पर लटका मिला 22 वर्षीय युवक
He demanded money for alcohol; when refused, he vandalized the house. His parents lodged a police complaint, but when the police arrived, the young man was found hanging.
कोरबा : कोरबा के कदमहाखार बस्ती में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि 22 साल का युवक शराब का आदी था और नशे में घर में तोड़फोड़ कर रहा था. घटना के कुछ घंटे बाद वह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला. यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है.
मिली जाकारी के मुताबिक अमित कुजूर पिता भूषण कुजूर उम्र 22 साल अक्सर शराब के नशे में रहता था. शनिवार शाम भी वह शराब पीकर घर पहुंचा और माता-पिता से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा. पैसे देने से मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया.
शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर घर में तोड़फोड़
इसके बाद अमित ने घर में रखा सामान तोड़ना शुरू कर दिया। उसने वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन समेत कई घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचाया. बेटे की हरकतों से परेशान होकर माता-पिता मानिकपुर चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अमित के घर पहुंची. उस समय अमित ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और दरवाजा नहीं खोल रहा था. पुलिस ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की. बाद में जब स्थिति शांत लगी तो पुलिस वहां से लौट गई.
कुछ घंटे बाद रात करीब 8 बजे परिजन घर पहुंचे. उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी. अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने पड़ोस के एक युवक को घर के पीछे की दीवार से अंदर भेजा.
कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
युवक ने अंदर जाकर दरवाजा खोला तो अमित कमरे के म्यार में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. इसके बाद परिजनों ने फौरन मानिकपुर चौकी पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया.
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है. नशे की लत और पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
खलियाभांटा में 19 साल के युवक की मौत
गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत खलियाभांटा गांव में 19 साल के युवक की मौत का मामला सामने आया है. घटना की खबर मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है. मृतक युवक की पहचान ईश्वर मरकाम के रूप में बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक घर से बाहर गया था. जिसके बाद उसकी मौत की खबर सामने आई.
परिजनों ने घटना की जानकारी देवभोग थाना पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. फिलहाल युवक की मौत की वजह को लेकर स्थिति साफनहीं है. पुलिस की जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद खुलासा होने की उम्मीद है. मामले में जांच के बाद ही मौत के असल वजह की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



