दादी के साथ तालाब गई दो सगी बहनें, खेलते-खेलते गहरे पानी में डूबने से दोनों बहनों की गई जान, परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस 

Two sisters went to the pond with their grandmother, drowned while playing in the deep water, causing chaos in the family, mourning in the village, and police investigating.

दादी के साथ तालाब गई दो सगी बहनें, खेलते-खेलते गहरे पानी में डूबने से दोनों बहनों की गई जान, परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस 

जांजगीर-चांपा : जिले के अकलतरा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, ग्राम अर्जुनी में तालाब में डूबने से दो मासूम सगी बहनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक अशोक रात्रे की बेटियां मुस्कान (उम्र 9 साल) और श्रुति (उम्र 8 साल) गुरुवार दोपहर अपनी दादी के साथ गांव के स्कूल के पास स्थित तालाब पर गई थीं. दादी तालाब किनारे कपड़े धो रही थीं. जबकि दोनों बच्चियां पास में खेल रही थीं. इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों बहनें गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं.
कुछ देर बाद जब दादी की नजर बच्चियों पर नहीं पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में बच्चियों की तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा ले जाया गया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. गांव में शोक का माहौल है. हादसे की खबर पुलिस को दे दी गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t