झाड़ियों में खून से लथपथ मिली लाश का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, हत्या नहीं, युवक ने कांच से खुद को घायल कर की आत्महत्या, जांच जारी

Postmortem report of a body found covered in blood in bushes reveals it was not a murder; youth committed suicide by injuring himself with glass; investigation underway

झाड़ियों में खून से लथपथ मिली लाश का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, हत्या नहीं, युवक ने कांच से खुद को घायल कर की आत्महत्या, जांच जारी

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क किनारे झाड़ियों में मिली खून से लथपथ लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. शुरुआती जांच में इसे हत्या का मामला माना जा रहा था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच में यह खुदकुशी का मामला निकला. यह मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 मई को सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति की लाश मिली थी. शव के पास काफी खून फैला हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरु की थी. मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था.
मृतक की पहचान बसंत पटेल उम्र 37 साल के रुप में हुई थी. जो बरमपुर का रहने वाला था. सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में पीएम रिपोर्ट में हत्या नहीं, बल्कि खुदकुशी की बात सामने आई है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच की. जिसमें पास में बीयर की टूटी हुई बोतल मिली थी. डॉक्टर और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने उसकी जांच की. तो पता चला कि मृतक ने कांच की बोतल जैसी धारदार वस्तु से खुद पर वार किया था.
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए. प्रारंभिक जांच में पता चला कि बसंत पटेल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज भी चल रहा था. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली.
फैक्ट्री में करता था काम
बसंत पटेल मूल रूप से मस्तूरी के सोनसरी गांव का निवासी था. वह पिछले तीन साल से कोरबा के सर्वमंगला बरमपुर में किराए के मकान में रह रहा था और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संजय फैक्ट्री में काम करता था. 
बताया जा रहा है कि 9 मई को बसंत सुबह करीब 8 बजे फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था. लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा. अगले दिन शनिवार सुबह उसकी लाश झाड़ियों में मिली.
बसंत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं. वह घटना से दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होकर गांव से कोरबा लौटा था. उसकी पत्नी और बच्चे फिलहाल गांव में ही रह रहे हैं. उसकी पत्नी बरमपुर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t