गरियाबंद पुलिस की अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 पिकअप वाहन समेत 192 कट्टा धान जब्त, ओडिशा इलाके के तस्करों में मचा हड़कंप

Gariaband Police take major action against illegal paddy transportation; 192 sacks of paddy and 3 pickup vehicles seized, causing a stir among smugglers from the Odisha region.

गरियाबंद पुलिस की अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 पिकअप वाहन समेत 192 कट्टा धान जब्त, ओडिशा इलाके के तस्करों में मचा हड़कंप

गरियाबंद/देवभोग : छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा से लगे देवभोग क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ग्राम भरवामुड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में देवभोग पुलिस ने तीन पिकअप वाहनों के साथ कुल 192 कट्टा धान जब्त किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में अवैध धान परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है.
गौरतलब है कि देवभोग एवं मैनपुर क्षेत्र ओडिशा की सीमा से लगे हुए हैं. धान खरीदी का सीजन नजदीक आते ही सीमावर्ती इलाकों में दूसरे राज्य से धान लाकर खपाने की आशंका बढ़ जाती है. बाहरी राज्यों से अवैध तरीके से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिशों पर प्रशासन और पुलिस लगातार निगरानी रख रहे हैं.
इसी कड़ी में देवभोग पुलिस ने ग्राम भरवामुड़ा के सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों जांच करने पर वाहन नम्बर CG04 HQ 8391 में 70 कट्टा धान, वाहन नम्बर CG10 AS 4954 में 62 कट्टा धान और वाहननम्बर CG07 BV 7673 में 60 कट्टा धान पकड़ाया. जिसमे कुल 192 कट्टा धान जब्त किया. इस कार्रवाई को सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
अब इस कार्रवाई के बाद यह भी अहम होगा कि जब्त धान कहां से लाया जा रहा था. इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और धान को कहां खपाने की तैयारी थी. पुलिस जांच में इन सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb