छत्तीसगढ़ में कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा, 11KV बिजली के करंट से 3 लोगों की मौत, रेफर, कई घायल, मची चीख पुकार
Tragic accident during a kabaddi match in Chhattisgarh; 3 people killed by 11kV electric current, referred, several injured, screaming and crying.
केशकाल/रावसवाही : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी थाना अंतर्गत ग्राम रावसवाही में शनिवार देर रात कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. अचानक आए तूफान से हाईटेंशन बिजली का तार टेंट के लोहे के खंभे से टकरा गया. इससे करंट फैल गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और मौजूद कई लोग झुलसकर घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को विश्रामपुरी हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर को गांव में कबड्डी मैच के लिए मैदान में टेंट लगाया था. रात करीब 9:30 बजे चल रहे कबड्डी मैच के दौरान अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने टेंट 11 केव्ही हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकरा गया. जिसकी चपेट में आने से 6 लोग करंट से झुलस गए. परिजनों और ग्रामीणों ने आयोजन समिति पर लापरवाही का आरोप लगाया है. विश्रामपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
मृतकों में सतीश कुमार पिता रतन नेताम उम्र 24 साल निवासी गरांजीडीही, श्याम नेताम उम्र 25 साल निवासी पांडे पारा और सुनील शोरी उम्र 25 साल निवासी बाँसकोट शामिल हैं. सतीश कुमार अपने बूढ़े मां-बाप का इकलौता बेटा था और कबड्डी टीम का होनहार खिलाड़ी और लीडर माना जाता था.
वही. घायलों में शिवम दास उम्र 16 साल निवासी बाँसकोट) और सुविलाल मरकाम उम्र 25 साल निवासी रावसवाही की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया.
एक मृतक के भाई ने इस हादसे के लिए आयोजन समिति को जिम्मेदार ठहराया है. जिला पंचायत सदस्य रामचरण शोरी ने सरकार से मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने की मांग की है.
बीएमओ डॉ. भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 3 युवकों को मृत हालत में अस्पताल लाया गया. जबकि 3 घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है. उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया.
केशकाल एसडीओपी अरुण नेताम ने कहा कि घटना की खबर मिलते ही विश्रामपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है. अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसा लापरवाही से हुआ या प्राकृतिक कारणों से हुआ. जांच के बाद स्थिति साफ होगी.
बिजली हादसों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में सुरक्षा प्रोटोकॉल की कड़ाई से समीक्षा की जा रही है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान सुरक्षा उपकरणों और आपातकालीन उपायों को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



