चैलेंजर कप का रोमांचक मुकाबला, आरंग ने नगरी को 1 रन से हराकर जीता खिताब, विजेता को 40 हजार व ट्रॉफी, उपविजेता 20000 और कप से सम्मानित
In a thrilling Challenger Cup match, Arang defeated Nagri by one run to clinch the title; the winners received ₹40,000 and a trophy, while the runners-up were awarded ₹20,000 and a cup.
गरियाबंद/पारागांव : गरियाबंद जिले के पारागांव में चैलेंजर क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. आठ टीमों के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबलों के बाद आरंग की टीम ने फाइनल में नगरी को हराकर खिताब अपने नाम किया. विजेता आरंग की टीम को शानदार ट्रॉफी के साथ 40 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया. जबकि उपविजेता नगरी की टीम को ट्रॉफी के साथ 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली.
प्रतियोगिता का आयोजन पारागांव के खेल मैदान में किया गया. जहां सुबह से ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटने लगी थी. सात-सात ओवर के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने चौके-छक्कों और शानदार गेंदबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. मैदान में मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और पूरे आयोजन के दौरान क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला.
सेमीफाइनल में गरियाबंद, नगरी, आरंग और छुरा के बीच भिड़ंत
प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. इनमें गरियाबंद ब्लॉक की पांच टीमों के अलावा रायपुर जिले के आरंग तथा धमतरी जिले के मगरलोड और नगरी क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया. सेमीफाइनल मुकाबलों में गरियाबंद और नगरी की टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला गया. जबकि दूसरे सेमीफाइनल में आरंग और छुरा की टीमें आमने-सामने रहीं. दोनों मुकाबलों के बाद आरंग और नगरी ने फाइनल में जगह बनाई.
फाइनल मुकाबला आरंग और नगरी के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया. लेकिन निर्णायक मुकाबले में आरंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरी को एक रन से शिकस्त दी और चैलेंजर कप की विजेता बनी. अंतिम क्षणों तक चले इस रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों को मैदान से बांधे रखा.
लाइव प्रसारण के जरिए दर्शकों तक पहुंचा मुकाबला
प्रतियोगिता की एक खास बात यह भी रही कि मैचों का सीधा प्रसारण लाइव चैनल 108 के जरिए यूट्यूब पर किया गया. इससे मैदान तक नहीं पहुंच पाने वाले क्रिकेट प्रेमियों को भी मुकाबलों का आनंद लेने का अवसर मिला. स्थानीय स्तर पर इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का मंच मिला और क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति उत्साह देखने को मिला.
प्रायोजकों और ग्रामवासियों के सहयोग से सफल आयोजन
प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक हेमचंद देवांगन, छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा रहे. इसके अलावा राजपूत मोबाइल, पार्थ होंडा, पावर जिम, कुणाल स्पोर्ट्स, जय ट्रेड्स और डंबल ड्राई सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया. प्रतियोगिता की अध्यक्षता पारागांव की सरपंच उर्वशी नेताम कर रही हैं.
आयोजक टीम की मेहनत ने बनाया आयोजन को यादगार
चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजक टीम ने अहम भूमिका निभाई. प्रतियोगिता के सफल संचालन में कृष्णा राजपूत, भूपेंद्र कश्यप, देवेंद्र वंजारी, आयुष केला, नावेद खान, गुणज बिझेकर, साहिल दुरपत, अमन लोजैश, चंदन, अभिषेक, भावेश फलेश जयदीप दीपक, माखन और गौरव साहू सहित सभी पारागांव ग्रामवासियों का योगदान रहा.
आयोजक टीम ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था करने, मुकाबलों का संचालन करने और दर्शकों के लिए क्रिकेट का रोमांच बनाए रखने के लिए मेहनत की. ग्रामवासियों, प्रायोजकों और खेल प्रेमियों के सहयोग से चैलेंजर कप प्रतियोगिता सफल रही। आरंग की खिताबी जीत और नगरी की संघर्षपूर्ण फाइनल पारी के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



