दिग्गज एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, पुणे में अंतिम संस्कार, नाना पाटेकर ने कहा था- मरने के बाद मेरी तस्वीर मत लगाना, मुख हस्तियों ने जताया शोक

Veteran actor bids farewell to the world; last rites held in Pune. Nana Patekar had once said, "Do not display my photograph after I die." Prominent figures express grief.

दिग्गज एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, पुणे में अंतिम संस्कार, नाना पाटेकर ने कहा था- मरने के बाद मेरी तस्वीर मत लगाना, मुख हस्तियों ने जताया शोक

गोवा : जाने-माने बेलाग और बेलौस एक्टर नाना पाटेकर ने इस दुनिया को बेरुखी के साथ अलविदा कह दिया. गुरुवार सुबह उनका 75 साल की उम्र दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. नाना पाटेकर का 2023 में एक इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था. वह इंटरव्यू उन्होंने अपने जिंदगी और मौत के फलसफे के रूप में दिया था. उस वक्त नाना पाटेकर एक फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ सितंबर, 2023 में रिलीज हुई थी. यह इंटरव्यू कोरोना महामारी के दौरान हर तरफ मौत के खौफ का अनुभव के बीच दिया गया था.
नाना पाटेकर की मौत के बाद कई फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा होकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. एक वीडियो में डोनाजे इलाके में नाना पाटेकर के पुणे स्थित घर 'नानाची वाड़ी' के बाहर एक फैन फूट-फूटकर रोता हुआ दिखाई दिया. जबकि एक दूसरा व्यक्ति उसे सांत्वना देने की कोशिश कर रहा था. नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्म हाउस में किया जाएगा. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.
गोवा में नाना पाटेकर के साथ अभी उनके भतीजे सचिन पाटेकर हैं. नाना के बेटे मल्हार पाटेकर के पहुंचने के बाद ही गोवा मेडिकल कॉलेज में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा. नाना पाटेकर के बेटे दोपहर 2 बजे तक पहुंचेंगे.
साल 1978 में नाना पाटेकर की शादी नीलकंती पाटेकर से हुई थी. जो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं. हालांकि उनकी निजी जिंदगी बेहद उतार-चढ़ाव वाली रही. इस शादी से उन्हें दो बेटे हुए. लेकिन उनके एक बेटा जब दो साल का था तभी उसका निधन हो गया. इसका नाम उन्होंने दुर्वासा रखा था. अब नाना और नीलकंती का एक बेटा मल्हार पाटेकर है. नाना अपनी पत्नी से भी अलग हो चुके हैं.
मणिपाल हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर ने क्या बताया
मणिपाल हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर, डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि हमारे पसंदीदा एक्टर नाना पाटेकर को हमारे हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया और सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उनके केयरटेकर सुबह करीब 4:18-20 बजे आए, हमारी एम्बुलेंस ली और पास ही स्थित उनके फ़्लैट पर गए. जब ​​तक हमारी टीम वहां पहुंची। वे ज़मीन पर पड़े थे. बेहोश थे और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे. टीम ने CPR शुरू किया और CPR जारी रखते हुए उन्हें हॉस्पिटल ले आए. उन्हें करीब 10 मिनट में यहां लाया गया और हमने यहां भी CPR जारी रखा. लेकिन ऐसा लग रहा था कि उन्हें मृत हालत में ही लाया गया था. इसलिए हमें मेडिको-लीगल केस दर्ज करना पड़ा और अब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया.  यह कार्डियक अरेस्ट का मामला था. लेकिन हमें कारण नहीं पता. जहां तक हमें बताया गया है, वे पहले से ही दिल की बीमारी के मरीज थे और दवा ले रहे थे.
नाना पाटेकर ने कहा था-मुझे मौत पर विश्वास है
मीडिया रिपोर्ट्स में 2023 के एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने कहा था कि मुझे मालूम है कि कल मरने वाला हूं मैं, मुझे मौत पर विश्वास है. इसी वजह से मुझे इन बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है. जो लोग सोचते हैं कि हम कभी मरने वाले नहीं हैं. वो बटोरते रहते हैं। वो बस जुटाते रहते हैं.
1986 में आई एन चंद्रा की फिल्म 'अंकुश' में बेरोजगार युवक का शानदार रोल निभाने वाले नाना पाटेकर से दरअसल पूछा गया था कि आप क्या हमेशा से वैसे ही रहे जैसे हैं?
नाना पाटेकर ने कहा था-'मुझे मालूम है 12 मन लकड़ी लगेगी'
2023 के उस इंटरव्यू में नाना पाटेकर से जब यह पूछा गया कि आपने कितने लोगों को देखा होगा इंडस्ट्री में बदलते हुए, उन्हें ग्लैमर छू जाता है और वो बदल जाते हैं. मगर आप किस मिट्टी से बने है जो वो बनावट आपके अंदर नहीं आई. इस सवाल पर 1991 में आई फिल्म 'प्रहार' के मेजर चौहान की तरह सीधे सपाट लहजे में नाना पाटेकर ने कहा था-मुझे मालूम है कि जाना है और 12 मन लकड़ी लगने वाली है। यही मेरी पूरी प्रॉपर्टी है. इसी के साथ चला जाऊंगा.
मुझे गीली लकड़ी में मत जलाना: नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने कहा था-'मैंने वास्तव में सूखी लकड़ियां रखी हैं। मैंने कह रखा है कि मुझे उसी में जलाना, गीली लकड़ी मत इस्तेमाल करना, नहीं तो धुआं आएगा और दोस्त और अगल-बगल के लोगों की आंखों में जाएगा. फिर पानी आएगा. आंख से और मरते वक्त मुझे यह गलतफहमी होगी कि वो मेरे लिए रो रहे हैं. कम से कम मरते वक्त तक गलतफहमी नहीं होनी चाहिए.
मर जाऊंगा तो तस्वीर मत लगाना: नाना पाटेकर
अंकुश फिल्म में एक चर्चित गाना है-'इतनी शक्ति हमें देना दाता', जिसे फिल्म में बेरोजगार युवक बने नाना पाटेकर भी गाते हैं. फिल्म में वह एक मां-बेटी पर हुए अत्याचारों का अपने तीन दोस्तों के साथ बदला लेते हैं.
2023 के पुराने इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने कहा था-'मैं इसी तरह से मैं जीता हूं. मुझे लगता है यही सच्चाई है. आप मर जाओगे,.आपको कोई याद नहीं करेगा. 2-4 दिन के बाद सब भूल जाएंगे. हमने तो यह भी बोल दिया है कि मेरी तस्वीर भी तुम मत लगाओ. पूरी तरह भूल जाओ.
प्रहार से निर्देशन की दुनिया में उतरे थे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने 1991 में आई फिल्म 'प्रहार: द फाइनल अटैक' में काम किया था. खास बात यह है कि अभिनेता नाना पाटेकर ने इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में अपना डेब्यू किया था। वो इस फिल्म के लेखक, निर्देशक और एक्टर तीनों ही थे.
प्रहार में नाना पाटेकर भारतीय सेना के एक उच्च प्रशिक्षित अधिकारी मेजर चौहान के रोल में हैं, जो युद्ध के मैदान में अपने देश की तत्परतापूर्वक सेवा करते हैं। वह देश में फैले हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने का फैसला करते हैं. इससे पहले नाना पाटेकर की एक फिल्म परिंदा आई. जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. वह अब तक छप्पन जैसी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी दिखे थे.
कैसे बताऊं कि तुम मेरे लिए क्या हो...
नाना पाटेकर का एन चंद्रा की 1998 में आई फिल्म 'वजूद' में एक सिरफिरे आशिक का रोल बेहद यादगार रहा था. वह माधुरी दीक्षित से प्यार करते हैं और कविता कहते हैं-कैसे बताऊं कि तुम मेरे लिए क्या हो...। यह फिल्म बेहद हिट रही थी.
नाना पाटेकर की यादगार फिल्में
नाना पाटेकर कुछ फिल्में लोगों के जेहन में हमेशा के लिए जिंदा रहेंगी. 'क्रान्तिवीर (1994)' में नाना पाटेकर ने 'प्रताप' का दमदार किरदार निभाया था. इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.
वही, विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म 'परिंदा (1989)' में उन्होंने 'अन्ना सेठ' नाम के खूंखार गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी. जिसे आज भी भारतीय सिनेमा के बेहतरीन खलनायक किरदारों में गिना जाता है.
नाना ने 'प्रहार: द फाइनल अटैक (1991)' में एक आर्मी कमांडो 'मेजर प्रताप चौहान' की भूमिका निभाई थी.
नाना पाटेकर ने तिरंगा (1993) में पुलिस इंस्पेक्टर 'शिवाजीराव वाघले' का किरदार निभाया था, जो राज कुमार (ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह) के साथ नजर आए थे.
नाना ने 'अब तक छप्पन (2004)' में उन्होंने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट 'साधु आगाशे' का शानदार और शांत स्वभाव वाला किरदार निभाया था.
नाना पाटेकर ने 'वेलकम (2007)' में कॉमेडी किरदार 'उदय शेट्टी' डॉन का रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.
नाना पाटेकर ने फिल्म 'राजनीति (2010)', अपहरण (2005) में एक राजनीतिज्ञ की भूमिका निभाई थी। इस साल ओटीटी पर उनकी एक वेब सीरीज 'संकल्प' आई थी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नाना ने दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है-राहुल गांधी
प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने अभिनय और किरदारों से उन्होंने भारतीय सिनेमा पर और दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है। इस पीड़ा के समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं.
बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है-तेजस्वी यादव
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर RJD नेता और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं; वे एक महान कलाकार थे। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। यह बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है..."
मेरे प्यारे दोस्त नानाजी अब हमारे बीच नहीं रहे-रजनीकांत ने जताया दुख
मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरे प्यारे दोस्त नानाजी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। उनकी आत्मा को शांति मिले.
उनकी यादें मैं हमेशा संजोकर रखूँगा-अक्षय कुमार
एक्टर अक्षय कुमार (@akshaykumar) ने X पर पोस्ट किया, "नाना जी के गुज़रने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं पड़ती थी। वह आवाज़, वह गहराई, हर परफॉर्मेंस में वह ईमानदारी... उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग और अपना था। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूँ कि हमें 'वेलकम' और हाल ही में 'हाउसफुल 5' में साथ काम करने का मौका मिला। उन सेट्स की इतनी सारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूँगा। नाना जी सच में बेमिसाल थे। यकीन नहीं होता कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे। उन सभी यादों के लिए शुक्रिया। आपकी कमी बहुत खलेगी, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.
कांग्रेस नेता राजा वडिंग ने दी श्रद्धांजलि, क्या कहा
कांग्रेस नेता राजा वडिंग ने नाना पाटेकर के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'नाना पाटेकर जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। सिनेमा ने एक महान अभिनेता और प्रभावशाली व्यक्तित्व खो दिया, उनकी अदाकारी हमेशा याद रहेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb