सकल जैन समाज ने मनाया जन्मकल्याणक महोत्सव, महावीर स्वामी की धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, शाम को घरों में झालरों से जगमगाया शहर

The entire Jain community celebrated the birth anniversary, a grand procession of Mahavir Swami was taken out with great pomp and show, and in the evening, the city was illuminated with garlands in the houses.

सकल जैन समाज ने मनाया जन्मकल्याणक महोत्सव, महावीर स्वामी की धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, शाम को घरों में झालरों से जगमगाया शहर

गोबरा नवापारा : रायपुर जिला के गोबरा नवापारा में अहिंसा के अवतार, त्रिलोकी नाथ भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव सकल जैन समाज द्वारा भक्ति भाव से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. पंच दिवसीय महोत्सव के पांचवे दिवस प्रातः श्वेताम्बर और दिगंबर  जैन मंदिर में प्रभु का प्रक्षाल, अभिषेक एवं स्नात्र पूजन का आयोजन प्रातः से धर्मवलाम्बियो का जिनालय आगमन  प्रातः 4  बजे स्थानीय गांधी चक स्थितश्वेताम्बर जैन मंदिर ,  सदर रोड स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन और बस स्टैंड निश्चित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रारंभ किया गया 
तत्पश्चात् प्रातः 8 बजे श्वेतांबर जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव रथ निकाल गया इस दौरान शोभायात्रा में सर्वप्रथम इन्द्रध्वजा का रथ, मार्ग शुद्धि स्वरूप जल की अनवरत धारा प्रवाहमान थी. श्रीसंघ के सुश्रावक अशोक गोलछा (टाटा वाले) ने अनुकरणीय काम लिया। बरगोड़े में भव्य रजत रथ में श्री जी की प्रतिमा और उसके पीछे प्रभुभक्ति एवं जय जयकारों से आसमान को गुंजित करता आ रहा सकल जैन समाज के युवा वर्ग सभी के प्रभूभक्ति से जोड़ रहा था. सकल जैन समाज के श्रावक श्राविका, बालगोपाल सभी की उपस्थिती प्रशंसनीय थी. मेघराजा एवं ईन्द्र देवता भी मेहरबान थे जिन्होंने प्रभु के अभिषेक एवं वातावरण को शीतल बनाने में मानो सहयोग दिया. पूरी शोभायात्रा में मुख्य मार्गो पर रांगोली की अनुपम छटा बिखरी थी. साधार्मिक बंधुओ ने अपने अपने निवास के सामने प्रभु के रजत रथ पहुंचने पर अक्षत श्रीफल से बघाया एवं दीप प्रज्वलित कर आरती उतारकर प्रभु की वंदना की.

दिगम्बर जैन मंदिर के समीप पहुंचने पर दिगम्बर जैन पंचायत के समस्त पदाधिकारी गण सर्व वरिष्ठ जनों ने शोभायात्रा की अगुवानी करते हुए प्रभु को बधाया. दिगम्बर जैन पंचायत के पांच वीर सिपाही हाथ में पंचरंगी ध्वजा लिए मानो रथयात्रा में धर्म की रक्षा के लिए रजत रथ के आगे आगे सीना तान कर चल रहे थे.
इस रथ यात्रा में सांखला परिवार, जिनेन्द्र जैन परिवार, समता बहु मंडल, संत निरंकारी मंडल, सालासर सुंदरकांड समिती, सराफा एसोसियशन, पूज्य सिंध पंचायत एवं विभिन्न संगठनो द्वारा भी वीर जन्म कल्याणक शोभायात्रा का स्वागत किया गया एवं शुद्ध पेय पदार्थ की व्यवस्था रखी गई. आज के मंगल प्रसंग पर सकल जैन समाज द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया. शोभायात्रा के भगवान महावीर चौक पहुंचने के उपरांत दोनों जैन समाज के अध्यक्ष शिखर बाफना व अखिलेश जैन ने ध्वजारोहण किया व ध्वजगीत का प्रसारण हुआ. नगर भ्रमण के पश्चात बरगोडे का समापन स्थानीय श्वेताम्बर जैन मंदिर गांधी चौक में हुआ. दोपहर 12 बजे से सकल जैन समाज का स्वामी वात्सल्य मानतारा भवन में श्वेताम्बर जैन श्री के द्वारा एवं जैनम परिवार के संयोजन में हुआ.

इस वर्ष स्वामी वात्सल्य के लिए माननीय संरक्षको के अलावा सुजानमल सुशीलकुमार पारख एवं विजय बाफना का सहयोग रहा. पूरे स्वामी वात्सल्य में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का स्व लीलादेवी अशोक झाबक की स्मृति में राजेन्द्र अनु झाबक ने लिया. सकल समाज के युवा कार्यकर्ता, सभी मंडलो, महिला मंडलों के साथ विशेष रूप से जे-पी.एल परिवार ने भी शोभायात्रा एवं स्वामी वात्सल्य में निस्वार्थ सेवा प्रदान की. संघ प्रमुख शिखर बाफना में सभी की अनुमोदना करते हुए भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव में ज्ञात अज्ञात सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

वीर जन्म कल्याणक  महोत्सव के उपलक्ष्य मैं  वीर प्रभु के संदेशो को जन जन तक पहुंचाने हेतु अहिंसा बाहक रैली का आयोजन संध्या 4 बजे महावीर चौक से किया गया है. संध्या श्वेताम्बर जैन गांधी चौक और में महा आरती एवं दिगम्बर जैन मंदिर में पालना झूलाना तथा नसिया जी में गायक हर्षित जैन (भोपाल) एंड टीम द्वारा प्रभु भक्ति एव सेवा बहुमान कार्यक्रम का आयोजन गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB