इंस्टाग्राम पर आखरी स्टेटस लगाकर युवक ने मौत को लगाया गले, पानी टंकी पर लटका मिला शव, इलाके में सनसनी, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A young man committed suicide by posting his last Instagram status; his body was found hanging from a water tank, causing widespread grief and family mourning. Police are investigating.

इंस्टाग्राम पर आखरी स्टेटस लगाकर युवक ने मौत को लगाया गले, पानी टंकी पर लटका मिला शव, इलाके में सनसनी, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/देवभोग/खुटगांव : गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. देवभोग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुटगांव में एक 18 साल के युवक ने गांव की पानी टंकी पर फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. खासकर युवक के सोशल मीडिया पर डाले गए आखिरी स्टेटस को लेकर सस्पेंस गहरा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक धनीराम यादव उम्र 18 सोमवार की रात करीब 12 बजे अपने घर से निकला था. परिजनों को लगा कि वह शायद कहीं आसपास गया होगा. लेकिन सुबह जब गांव वालों की नजर पानी टंकी पर पड़ी. तो वहां धनीराम का शव फंदे से लटकता मिला.
इंस्टाग्राम स्टेटस बना चर्चा का विषय
​इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ इंस्टाग्राम स्टेटस है. सुसाइड करने से ठीक पहले धनीराम ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस अपडेट किया था. ग्रामीण और पुलिस अब उस स्टेटस के पीछे छिपे संदेश को समझने की कोशिश कर रहे हैं. क्या यह किसी प्यार का मामला था या फिर कोई मानसिक तनाव? पुलिस हर एंगल से मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.
​युवक आधी रात को घर से निकला था और सुबह उसकी लाश पानी टंकी पर मिली. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
​पुलिस जांच में जुटी
​देवभोग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंस्टाग्राम स्टेटस और युवक के मोबाइल की जांच की जा रही है. ताकि खुदकुशी की असल वजह का पता चल सके. फिलहाल गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB