भाई दूज के दिन बड़ा हादसा, दो बाइक की आमने सामने जोरादत टक्कर, पिता और बेटा-बेटी समेत 4 की मौत, दो घायल, इलाके में शोक का माहौल

Major tragedy on the day of Bhai Dooj: two motorcycles collide head-on with great force, resulting in the deaths of four people—including a father and his son and daughter—and leaving two others injured; the area is in a state of mourning.

भाई दूज के दिन बड़ा हादसा, दो बाइक की आमने सामने जोरादत टक्कर, पिता और बेटा-बेटी समेत 4 की मौत, दो घायल, इलाके में शोक का माहौल

कबीरधाम :  कबीरधाम में भाई दूज के त्योहार के दिन दर्दनाक हादसा हुआ है. कबीरधाम के रणवीरपुर चौकी क्षेत्र में हुए हादसे के बाद चार लोगों की मौत दर्दनाक हो गई. ग्राम बनिया के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में भाई-बहन समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
भाई दूज मनाकर लौटते वक्त हादसा
हादसा उस वक्त हुआ जब भाई-बहन अपने पिता के साथ मामा के घर भाईदूज का त्योहार मनाकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ग्राम बनिया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और पिता और भाई-बहन समेत चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे में मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान भूपेंद्र कश्यप, पंकज कश्यप और रितू कश्यप निवासी बनंकारा और भावेश सिंह निवासी नवघटा के रुप में हुई है. इस हादसे में तोमन मेरावी और भानू प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए थान खम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल हादसे के वजह की जांच की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb