बकरी की खाल के बारे में पूछने पर हुआ जमकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी रिंकू गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

A heated dispute erupted over a goatskin; a husband beat his wife to death with a stick, and the accused, Rinku, has been arrested and sent to jail.

बकरी की खाल के बारे में पूछने पर हुआ जमकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी रिंकू गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

सूरजपुर : बकरी की खाल के बारे में पूछने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घर से खेत की तरफ गए स्वजन जब शाम को वापस लौटे तो घर में रामकुमारी मृत हालत में पड़ी मिली. शरीर पर चोट के निशान देखकर उसने पुलिस को खबर दी. मामले में चौकी चेन्द्रा पुलिस ने आरोपी पति रिंकू पैकरा उर्फ बउधा उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सूरजपुर जिले के चौकी चेन्द्रा क्षेत्र के ग्राम पलमा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पलमा निवासी रजनी पैंकरा ने छह अक्टूबर को चौकी चेन्द्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह घर में उसका भतीजा रिंकू पैकरा उर्फ बउधा अपनी पत्नी रामकुमारी के साथ मौजूद था. रिंकू बाड़ी में मटन बेचने के बाद पत्नी के साथ बस्ती की तरफ गया था. दोनों दोपहर में वापस लौटे. घर आने के बाद रिंकू ने पत्नी से बकरी की खाल के बारे में पूछा.
रामकुमारी द्वारा जानकारी नहीं देने पर वह विवाद करने लगा और मारपीट के लिए डंडा उठा लिया. रजनी ने बीच-बचाव करते हुए डंडा उससे छीन लिया और खेत की तरफ चली गई. शाम को जब वह वापस लौटी तो घर में कई लोग मौजूद थे. अंदर जाने पर रामकुमारी मृत हालत में पड़ी मिली. उसके शरीर पर चोट के निशान थे. इसके बाद रजनी ने पुलिस को खबर देकर रिंकू पर मारपीट कर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया.
चौकी चेन्द्रा पुलिस ने विवेचना शुरू करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आरोपी रिंकू पैकरा उर्फ बउधा को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने कत्ल की वारदात को अंजाम देना कबूल किया. उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा बरामद किया गया. पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी रिंकू पैकरा उर्फ बउधा उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर लिया है.
कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी ओड़गी राजेंद्र मंडावी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चेन्द्रा केश्वर राम मरावी, प्रधान आरक्षक लालमन राजवाड़े, शत्रुहन पोर्ते, राजकुमार, आरक्षक जगत पैकरा, कमलेश्वर सिंह, दीपक खलखो, गिरजा शंकर, घनश्याम सिंह और शैलेश राजवाड़े ने की.
आरोपी
रिंकू पैकरा उर्फ बउधापिता स्व संतलाल पैकरा उम्र 32 साल निवासी ग्राम पलमा, चौकी चेन्द्रा
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb