खट्टी के जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश, गला रेतकर की गई बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

The body of an unidentified youth was found in the Khatti forest, brutally murdered by slitting his throat, causing a sensation in the area, and police are searching for the accused.

खट्टी के जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश, गला रेतकर की गई बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

महासमुंद : महासमुंद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां क्षेत्र के ग्राम खट्टी के हिच्छा मार्ग स्थित जंगल में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक की बेरहमी से हत्या की गई है. अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके गले और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए. वहीं चेहरे पर भी वीभत्स हमला कर उसकी जान ले ली गई. जिससे घटना की क्रूरता साफ झलकती है.
वारदात की खबर मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाके में सबूत जुटाने के साथ-साथ मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. घटनास्थल की हालत को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को जंगल में फेंका गया हो सकता है,
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. जिससे जांच और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है. पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है. साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए जा रहे हैं. ताकि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जा सके.
इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t